कोरबा : 5 अप्रैल 2026: Yadav Samaj Oath taking Ceremony: बालकोनगर के न्यू शांति नगर स्थित राधाकृष्ण मंदिर परिसर में सर्व यादव समाज के नवीन पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में कोरबा विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, चंद्रपुर के विधायक रामकुमार यादव, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत की मुख्य आतिथय में संपन्न हुआ।
Yadav Samaj Oath taking Ceremony: इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन एवं सभी अन्य अतिथियों ने राधा कृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना की। शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि एवं कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने संबोधित करते हुए कहा कि यादव समाज आज एकजुटता की नई मिशाल पेश कर रहा है।
Yadav Samaj Oath taking Ceremony: मंत्री देवांगन ने जय यादव- जय माधव का उद्घोष करते हुए नवीन दायित्व की शपथ दिलाई
अलग-अलग क्षेत्र के सभी यादव समाज के भाइयों एवं बहनें मिलकर समाज की उन्नति एवं प्रगति हेतु कार्य कर रहे हैं। समाज की पहचान सच्चे सरल एवं सहजता के तौर पर जानी जाती है। मंत्री देवांगन ने जय यादव- जय माधव का उद्घोष करते हुए सभी नवीन पदाधिकरियों को नवीन दायित्व की शपथ दिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर मंत्री देवांगन ने कहा यादव समाज का स्नेह और आशीर्वाद मुझे सदैव प्राप्त होता रहा है। समाज की मांग पर कोरबा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत चार स्थानों पर विभिन्न निर्माण कार्यों की स्वीकृत कराकर कार्यों को पूर्ण किया जा रहा है।
इसमें वार्ड क्रमांक 13 स्थित रामकृष्ण मंदिर में यादव समाज की मांग पर ऊपरी तल का निर्माण कार्य लागत 10 लाख, वार्ड क्रमांक 54 जमनीपाली में सामुदायिक भवन लागत 10 लाख, वार्ड क्रमांक 67 बलगी दशहरा मैदान में सामुदायिक भवन निर्माण लागत 10 लाख, वार्ड क्रमांक 39 बालकों के राधा कृष्ण मंदिर में ऊपरी तल का निर्माण कार्य 10 लाख का कार्य पूर्णता की ओर है, आप सभी की उपस्थिति में बहुत जल्द कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा।
Yadav Samaj Oath taking Ceremony: इस अवसर पर समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु, संरक्षक कमलेश यादव, अनूप यादव नाथू यादव केदार यादव हीरालाल यादव, राम रतन यादव, चंद्रमणि यादव, सुखीराम यादव, कमल नारायण यादव, शिवलाल यादव, रामायण यादव, सतीश यादव, विनोद यादव, सत्यनारायण यादव, सुखीराम यादव, शिवलाल यादव, रामायण यादव, सतीश यादव
विनोद यादव, रमेश यादव, शारदा यादव, अजय यादव, पुरुषोत्तम यादव , बुधवार यादव, भोजपुर जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, पार्षद मंगल बंदे, अनिल यादव, उत्तम देवांगन सहित अधिक संख्या में समाज के वरिष्ठ जन उपस्थित रहे। Yadav Samaj Oath taking Ceremony:
Read More : तेलंगाना में फ्रिज धमाके से दो की मौत, आंध्र में बस में लगी आग—बड़ा हादसा टला
















