यादव महासम्मेलन संपन्न;आदर्श विवाह दिया जोर; 11 जोड़ो का आदर्श विवाह; 9 मेधावी छात्रों; 14 समाज बंधुओं का सम्मान

Yadav Mahasammelan now in a
Yadav Mahasammelan now in a

रायपुर,16 फरवरी । Yadav Mahasammelan now in a : छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज रायपुर की महानगर इकाई एवं जिला तथा महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रदेश स्तरीय सामाजिक सम्मेलन एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक आयोजन किए गए । इस सम्मेलन में समाज सुधार, शिक्षा प्रोत्साहन, सामूहिक विवाह, और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

नि:शुल्क 11 जोड़ो का आदर्श विवाह

Yadav Mahasammelan now in a : इस सम्मेलन में नि:शुल्क 11 जोड़ो का आदर्श विवाह, 368 युवती 106 युवकों ने परिचय सम्मेलन में भाग लिये साथ ही समाज के 9 मेधावी छात्रों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया, जिससे शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन बढ़ेगा। 14 समाज बंधुओं को समाज सेवा और अन्य क्षेत्रों में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया, जिससे समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बल मिलेगा।

Yadav Mahasammelan now in a : यह सम्मेलन प्रधान कार्यालय यादव सामाजिक भवन महादेव घाट रायपुरा,रायपुर में 16 फरवरी 2025 रविवार को सुबह 11:00 बजे से दो पाली में रखा गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष जगनिक यादव, अध्यक्षता सुंदर लाल यादव, विशेष अतिथि समाज के संरक्षक आर. डी. यादव, जगत राम यादव, जी. आर यादव, मनोज यादव, ठाकुर राम यादव, जिला अध्यक्ष दुर्ग गरीब राम यादव, सुदेश यादव राजनांदगांव सम्मेलन में भाग लिये।

Yadav Mahasammelan now in a : यादव महासम्मेलन संपन्न;आदर्श विवाह दिया जोर; 11 जोड़ो का आदर्श विवाह; 9 मेधावी छात्रों; 14 समाज बंधुओं का सम्मान

झेरिया यादव समाज की एकता को सशक्त शक्तिशाली बनाने

Yadav Mahasammelan now in a : छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के प्रदेश सचिव एवं शहर जिला अध्यक्ष सुन्दरलाल यादव ने बताया कि 16 फरवरी 2025 को होने वाले कार्यक्रम में झेरिया यादव समाज की एकता को सशक्त शक्तिशाली बनाने समाज की आर्थिक, शैक्षणिक तथा सामाजिक विकास के पथ पर शासन द्वारा चलाये जा रहे विकास योजना के क्रियान्वयन द्वारा रचनात्मक दिशा प्रदान करने समाज को पूर्ण रूप से साक्षर बनाने और  छत्तीसगढ़ स्तर पर संगठन को सशक्त एवं मजबूत बनाने आयोजन किया गया है।

समाज में व्याप्त मधपान की प्रवृत्ति को खत्म करने

Yadav Mahasammelan now in a : समाज में व्याप्त शराब या अन्य नशे की आदतों को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि परिवारों में वित्तीय संकट और सामाजिक विघटन को रोका जा सके।

Yadav Mahasammelan now in a : संस्कारों में परिवर्तन

देवी संस्कारों को अपनाकर और आसुरी संस्कारों को छोड़कर, रूढ़ि प्रथाओं को समाप्त करके नवीन तथा रचनात्मक प्रथाओं का सृजन किया जा रहा है। इससे समाज में नैतिकता और सांस्कृतिक पहचान को मजबूती मिलेगी।

Yadav Mahasammelan now in a : राजनीतिक प्रतिनिधित्व

समाज को अधिक से अधिक राजनीतिक प्रतिनिधित्व प्रदान करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं ताकि  यादव समुदाय की आवाज़ नीति निर्माताओं तक पहुँच सके।

Yadav Mahasammelan now in a : गौ और दुग्ध व्यवसाय में प्राथमिकता

गौ एवं दुग्ध व्यवसाय के लिए ऋण में यादवों को प्राथमिकता तथा 50 प्रतिशत ऋणों में शासकीय अनुदान देने से आर्थिक मजबूती आएगी और व्यापार में स्थिरता बनी रहेगी।

Yadav Mahasammelan now in a : आदर्श विवाह और युवक-युवती परिचय सम्मेलन

प्रत्येक जिला और ब्लॉक में आदर्श विवाह एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित करने का लक्ष्य पारंपरिक, खर्चीली शादियों के बजाय सादगीपूर्ण, सामाजिक और नैतिक रूप से मजबूत विवाह को बढ़ावा देना है। इससे परिवारों में आर्थिक बोझ कम होगा और सामाजिक संरचना में सुधार आएगा।

Yadav Mahasammelan now in a : समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने उपस्थिति दर्ज कराई

इस अवसर पर समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने उपस्थिति दर्ज कराई जिनमें प्रमुख रूप से शामिल थे शत्रुघन यादव, प्रीतम यादव, बैसाखू यादव, रामस्वरूप यादव, घुरऊ राम यादव, मतवारी यादव, परदेसी यादव, इसके साथ ही प्रदेशभर के प्रबंधकारिणी सदस्य, जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारी, महानगर इकाई के सदस्य, आजीवन सदस्य, और यादव समाज के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।


Read More: बजट प्रस्ताव पर मंत्री स्तरीय चर्चा : मंत्री केदार कश्यप के विभागों के बजट पर हुई चर्चा


#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here