बस्तर: Womens Day Event at NMDC Kirandul: एनएमडीसी बीआईओएम किरंदुल परियोजना की महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस प्रशिक्षण संस्थान के आडोटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया । सर्वप्रथम बीआईओपी सीनि.सेके.स्कूल की शिक्षिकाओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।
मुख्य अतिथि रवीन्द्र नारायण, अधिशासी निदेशक एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती के.एल.नागवेणी, उप महाप्रबंधक (मा.सं.), डा.मनीषा लाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एस.गुहा, उप महाप्रबंधक (वित्त), राजेश संधू, सचिव, एसकेएम संघ, ए.के, सिंह, सचिव, एमएमडब्ल्यू यूनियन व यूनियन के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे। सभी आमंत्रित अतिथियों का पुष्पगुच्छ से हार्दिक स्वागत किया गया।
Womens Day Event at NMDC Kirandul: महिलाओं के सम्मान, समानता और समाज में उनके अतुलनीय योगदान को याद करने का दिन
तत्पश्चात दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभअवसर पर अतिथियों ने संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान, समानता और समाज में उनके अतुलनीय योगदान को याद करने का दिन है।

यह नारी शक्ति, संघर्ष और उपलब्धियों को सल्यूट करने का दिन है। यह दिन समानता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने तथा समाज में सम्मानजनक स्थान सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करता है। कार्यक्रम के दौरान विगत दिनों आयोजित महिला क्रिकेट टूर्नामेंट टीम के विजेता और उप विजेता महिला टीम खिलाडि़यों को मुख्य अतिथि द्वारा ट्राफी और प्रोत्साहन राशि प्रदान किए।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को प्रोत्साहन हेतु गिफ्ट कूपन उपहार में दिए गए
Womens Day Event at NMDC Kirandul: साथ ही अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को प्रोत्साहन हेतु गिफ्ट कूपन उपहार में दिए गए। कार्यक्रम में महिलाओं ने घर से बनाए हुए विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों, सलाद की कलात्मक सजावट और फूलों की प्रदर्शनी ने आयोजन में आकर्षण बढ़ा दिया।
जिसका उपस्थितों ने आस्वादन किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अनुपमा भद्र, वरि.शिक्षिका ने किया और धन्यवाद ज्ञापन सुश्री कुणामी हंसदा, सहा.प्रबंधक (मा.सं.) ने किया। Womens Day Event at















