बाकू, 28 जुलाई । Women’s Chess World Champion now : भारत की युवा ग्रैंडमास्टर दिव्या देशमुख ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए FIDE महिला चेस वर्ल्ड कप 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। मात्र 19 वर्ष की उम्र में यह खिताब जीतकर दिव्या ने न सिर्फ देश का नाम रोशन किया, बल्कि एक नई मिसाल कायम की है।
ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी से हुआ मुकाबला
Women’s Chess World Champion now : इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में दिव्या का सामना भारत की शीर्ष खिलाड़ी और अनुभवी ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी से हुआ मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और अंततः रैपिड टाई-ब्रेक में दिव्या ने हम्पी को 1.5–0.5 से हराकर खिताबी जीत दर्ज की।
Women’s Chess World Champion now : फाइनल से पहले शनिवार और रविवार को खेले गए गेम ड्रॉ रहे, जिसमें दोनों खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया। पहले गेम में दिव्या ने सफेद मोहरों से खेलते हुए मजबूत स्थिति बनाई, लेकिन हम्पी ने अंत में बराबरी कर ली। रविवार का दूसरा गेम संतुलित था। हालांकि दिव्या ने कहा कि वह बेवजह मुश्किल में पड़ गईं और फिर उन्होंने अपनी पकड़ बनाए रखी।
रैपिड टाई-ब्रेक में दिखाया दमखम
Women’s Chess World Champion now : फाइनल मुकाबला भारत की ही दिग्गज ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी के साथ हुआ, जो बेहद रोमांचक रहा। दोनों के बीच खेल टाई-ब्रेक में पहुंचा, जहाँ पहला रैपिड गेम ड्रॉ रहा। लेकिन दूसरे रैपिड गेम में हम्पी समय के दबाव में चूक कर बैठीं, और दिव्या ने मौके का पूरा फायदा उठाते हुए शानदार जीत हासिल की और 2025 महिला विश्व कप चैंपियन बनीं। वह महिला ग्रैंडमास्टर का खिताब जीतने वालीं भारत की चौथी और देश की 88वीं ग्रैंडमास्टर बनीं।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर बधाई दी
Women’s Chess World Champion now : पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए खिलाड़ियों को उनके ऐतिहासिक प्रदर्शन पर बधाई दी। उन्होंने पोस्ट में लिखा, दो शानदार भारतीय शतरंज खिलाड़ियों का एक ऐतिहासिक फाइनल मुकाबला! युवा दिव्या देशमुख के एफआईडीई महिला विश्व शतरंज चैंपियन 2025 बनने पर गर्व है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई। यह जीत कई युवाओं को प्रेरित करेगी।
पीएम मोदी ने आगे लिखा, कोनेरू हम्पी ने भी पूरी चैंपियनशिप में बेहतरीन कौशल का प्रदर्शन किया है। दोनों खिलाड़ियों को उनके भविष्य के इवेंट्स के लिए शुभकामनाएं।
A historic final featuring two outstanding Indian chess players!
Proud of the young Divya Deshmukh on becoming FIDE Women's World Chess Champion 2025. Congratulations to her for this remarkable feat, which will inspire several youngsters.
Koneru Humpy has also displayed… pic.twitter.com/l7fWeA3qLw
— Narendra Modi (@narendramodi) July 28, 2025
Women’s Chess World Champion now : आखिरकार मैं ग्रैंडमास्टर बन गई
फाइनल के बाद दिव्या ने कहा यह किस्मत का खेल था। टूर्नामेंट से पहले मैं सोच रही थी कि शायद ग्रैंडमास्टर नॉर्म हासिल कर लूं और फिर आखिरकार मैं ग्रैंडमास्टर बन गई।
दिव्या देशमुख के चैंपियन बनने पर उनके परिवार में खुशी का माहौल है। उनकी चाची डॉ. स्मिता देशमुख ने कहा, दिव्या की कड़ी मेहनत, उनके माता-पिता के त्याग और इस साल उनके द्वारा खेले गए बेहतरीन खेल की कड़ी मेहनत अब सबके सामने आ रही है। हमें दिव्या के आने का इंतजार है और यह हमारे परिवार के लिए खुशी का पल है।
Women’s Chess World Champion now : दिव्या देशमुख की जीत इसलिए खास है
दिव्या देशमुख की जीत इसलिए और भी खास है क्योंकि उनके सामने मुश्किल चुनौती थी। टाई-ब्रेक में वह एक अंडरडॉग के रूप में उतरी थीं, जबकि कोनेरु हम्पी दो बार की विश्व रैपिड चैंपियन और क्लासिकल शतरंज में विश्व नंबर 5 हैं। वहीं, दिव्या एफआईडीई महिला रैंकिंग में क्लासिकल में 18वें, रैपिड में 22वें और ब्लिट्ज में 18वें स्थान पर थीं।
Women’s Chess World Champion now : नागपुर की दिव्या की यह जीत उनकी शानदार
नागपुर की दिव्या की यह जीत उनकी शानदार उभरती प्रतिभा का सबूत है। पिछले साल उन्होंने विश्व जूनियर चैंपियनशिप जीती थी। 2024 में बुडापेस्ट में हुए शतरंज ओलंपियाड में उन्होंने भारत के स्वर्ण पदक जीतने में अहम भूमिका निभाई थी। बाकू में उनकी जीत ने उन्हें शतरंज की दुनिया में उभरता सितारा बना दिया है।
Read More : ग्लोबल टाइगर-डे पर छत्तीसगढ़ में बाघ संरक्षण और सामुदायिक भागीदारी पर होगी व्यापक जागरूकता कार्यक्रम
#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार