लाइफ स्टाइल 15 मार्च । Without LPG 15 desi : मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध का असर भारत पर पड़ रहा है। जिसके चलते वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल और गैस की आपूर्ति बाधित होने से वैश्विक सप्लाई चेन में कठिनाई होने लगी हैं। इसका असर घर की रसोइयों में पड़ रहा है। क्योकि गैस की आपूर्ति का असर भारत में LPG पर दिखने लगा है।
बिना चूल्हे; बिना एलपीजी गैस के स्वादिष्ट व्यंजन
Without LPG 15 desi : लोगों को गैस खत्म होने और दोबारा भरा सिलेंडर न मिलने का डर सता रहा है। ऐसे में परिवार महिला घरेलु और आसान ऑप्शन की तलाश कर रहे हैं जिनसे घर में बिना चूल्हे; आग या फिर बिना एलपीजी गैस के भी स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन हैं… आसानी से तैयार किया जा सके।
रेसिपी सरल होने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी
Without LPG 15 desi : गांव हो या शहर, सुबह हो या शाम हम अपने घर में बिना चूल्हे, आग या एलपीजी गैस के भी कई स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन आसानी से तैयार कर सकते हैं। ये रेसिपी सरल होने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में लोग ऐसे कई व्यंजन बनाते हैं, जिन्हें बिना पकाए ही तुरंत तैयार किया जा सकता है।
भारत के अलग-अलग राज्यों में बिना चूल्हे बनने वाले पौष्टिक व्यंजन
Without LPG 15 desi : भारत के अलग-अलग राज्यों में भी बिना चूल्हे और गैस के बनने वाले कई पारंपरिक और पौष्टिक व्यंजन प्रचलित हैं। उदाहरण के लिए बिहार का सत्तू और उत्तर प्रदेश का मुरमुरा जैसे सरल और लोकप्रिय खाद्य पदार्थ हैं।
Without LPG 15 desi : बिहार का सत्तू
सत्तू भुने हुए चने से बनाया जाता है। इसमें पानी, नमक, जीरा, प्याज, हरी मिर्च और नींबू मिलाकर स्वादिष्ट और पौष्टिक पेय या घोल तैयार किया जाता है। यह शरीर को ठंडक देता है और ऊर्जा भी प्रदान करता है।
Without LPG 15 desi : उत्तर प्रदेश का मुरमुरा
मुरमुरा (लाई) में प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, नमक, चाट मसाला और नींबू मिलाकर झटपट चटपटी मुरमुरा चाट बनाई जाती है।
राजस्थान का चूरमा लड्डू
घी, गुड़ या शक्कर और गेहूं के चूरे से बना चूरमा लड्डू स्वादिष्ट और ऊर्जा से भरपूर होता है।
महाराष्ट्र का भेळ (भेलपुरी) –
मुरमुरा, मूंगफली, प्याज, टमाटर, हरी चटनी और इमली की चटनी मिलाकर बनने वाली भेलपुरी बहुत प्रसिद्ध नाश्ता है।
पश्चिम बंगाल का झालमुड़ी
मुरमुरा, सरसों का तेल, प्याज, हरी मिर्च और मसालों के साथ तैयार की जाने वाली यह चटपटी डिश बहुत लोकप्रिय है।
केरल का फ्रूट योगर्ट बाउल –
दही में केले, पपीता और अन्य फलों को मिलाकर स्वादिष्ट और पौष्टिक बाउल तैयार किया जाता है।
कर्नाटक का कोसंबरी सलाद
भीगी हुई दाल, खीरा, गाजर, नारियल और नींबू के रस से बनने वाला यह सलाद बहुत स्वास्थ्यवर्धक होता है।
Without LPG 15 desi : आइए, ऐसी कुछ आसान और हेल्दी रेसिपियों के बारे में जानते हैं ।
-
फ्रूट सलाद – ताजे फलों को छोटे टुकड़ों में काटकर उसमें थोड़ा शहद या नींबू का रस मिलाकर स्वादिष्ट सलाद तैयार किया जाता है।
-
ओट्स दही बाउल – ओट्स में दही और थोड़े फल या ड्राई फ्रूट्स मिलाकर पौष्टिक बाउल बनाया जाता है।
-
स्प्राउट्स सलाद – अंकुरित मूंग या चने में प्याज, टमाटर, नमक और नींबू मिलाकर हेल्दी सलाद तैयार किया जाता है।
-
पीनट बटर ब्रेड – ब्रेड पर पीनट बटर लगाकर झटपट एनर्जी से भरपूर स्नैक बनाया जा सकता है।
-
दही पोहा (भिगोया हुआ) – पोहा को हल्का भिगोकर उसमें दही, नमक और थोड़ा चाट मसाला मिलाकर स्वादिष्ट व्यंजन बनाया जाता है।
-
चिया सीड्स पुडिंग – चिया सीड्स को दूध में कुछ समय भिगोकर उसमें शहद और फल मिलाकर हेल्दी पुडिंग तैयार की जाती है।
-
म्यूसली विद मिल्क – म्यूसली को दूध के साथ मिलाकर पौष्टिक नाश्ता तैयार किया जाता है।
-
बनाना पीनट बटर रोल – ब्रेड पर पीनट बटर लगाकर उसमें केला रखकर रोल बना लिया जाता है।
-
कॉर्न सलाद – उबले कॉर्न में प्याज, टमाटर, नमक और नींबू मिलाकर टेस्टी सलाद तैयार होता है।
-
खीरा-टमाटर सैंडविच – ब्रेड के बीच खीरा और टमाटर के स्लाइस रखकर हल्का नमक डालकर सैंडविच बनाया जाता है।
-
ड्राई फ्रूट्स और योगर्ट बाउल – दही में बादाम, काजू और किशमिश मिलाकर पौष्टिक बाउल तैयार किया जाता है।
-
एप्पल पीनट बटर स्लाइस – सेब के स्लाइस पर पीनट बटर लगाकर हेल्दी स्नैक बनाया जाता है।
-
भीगा हुआ चना सलाद – रातभर भीगे चने में प्याज, टमाटर, नमक और नींबू मिलाकर सलाद बनाया जाता है।
-
स्मूदी बाउल – फलों को ब्लेंड कर गाढ़ी स्मूदी बनाकर उसमें ड्राई फ्रूट्स और बीज डालकर बाउल तैयार किया जाता है।
-
पीनट चाट – भुनी हुई मूंगफली में प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, नमक और नींबू मिलाकर चटपटी चाट बनाई जाती है।
Read More : छोटे गांव बड़ा धमाका राजपाल यादव की जंगल से मंगल होने की दास्तान
#छत्तीसगढ,#मध्यप्रदेश#महाराष्ट्र,#उत्तर प्रदेश,#बिहार
















