साप्ताहिक राशिफल 3 नवंबर से 9 नवंबर 2025 तक; जानें कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी

Weekly Horoscope 3rd Nov to 9th Nov
Weekly Horoscope 3rd Nov to 9th Nov

राशिफल;3 नवंबर । Weekly Horoscope 3rd Nov to 9th Nov : लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी; इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है; आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा; और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।

मेष लग्नराशि :

Weekly Horoscope 3rd Nov to 9th Nov : इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को पुरानी किसी समस्या का समाधान मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में इस हफ्ते आपको अच्छे लाभ मिल सकते है हालांकि आपके ऊपर काम का दबाव अधिक बना रह सकता है। इस हफ्ते धन से जुड़ी समस्या आपकी कम हो सकती है तथा आपकी आय में वृद्धि के योग रहेंगे। संतान से सम्बंधित शुभ समाचार आपको मिल सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें तथा व्यर्थ में किसी से न उलझें।

वृषभ लग्नराशि :

Weekly Horoscope 3rd Nov to 9th Nov : इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों के कार्यों में वृद्धि हो सकती है। इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में आपको कोई नयी जिम्मेदारी दी जा सकती है। इस हफ्ते आपके मान सम्मान में वृद्धि के योग बने रहेंगे। इस हफ्ते आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। सेहत सम्बन्धी समस्याएं अगर बनी हुयी है तो इस हफ्ते उसमे आपको राहत मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। व्यर्थ के तनाव से बचने की सलाह रहेगी। यात्रा का योग बन सकता है।

मिथुन लग्नराशि : 

Weekly Horoscope 3rd Nov to 9th Nov : इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों को अच्छे फल मिलने के योग रहेंगे। इस हफ्ते कामकाज को लेकर आपकी स्थिति मजबूत बनेगी तथा भाग्य का सहयोग आपको सफलता दिलाएगा। इस हफ्ते आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा बना रहेगा। इस हफ्ते आपको अच्छा धन लाभ हो सकता है। संतान के साथ आपके रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। इस हफ्ते आपकी सेहत अच्छी रहेगी। छात्र वर्ग को अच्छे लाभ मिल सकते हैं। यात्रा पर खर्च संभव है।

कर्क लग्नराशि :

Weekly Horoscope 3rd Nov to 9th Nov : इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों के लिए शुरुआत में खर्चों की अधिकता बनी रह सकती है। इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में आपका परिश्रम अधिक बना रहेगा। हफ्ते के मध्य भाग में आपको कुछ अच्छे लाभ मिलने के योग रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में इस हफ्ते अहंकार से अपने आप को दूर रखें। इस हफ्ते आपको आर्थिक लाभ हेतु अच्छी सफलता मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखें; पेट से सम्बंधित कोई तकलीफ परेशान कर सकती है।

सिंह लग्नराशि :

Weekly Horoscope 3rd Nov to 9th Nov : इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को दैनिक जीवन में अच्छे लाभ मिलने के योग बन सकते हैं। व्यापारिक वर्ग को इस हफ्ते अच्छे लाभ मिलने के संकेत हैं। प्रेमी वर्ग के जातकों को उनके रिश्तों की मंजूरी इस हफ्ते मिल सकती है। संतान से सम्बंधित शुभ समाचार आपको मिल सकते हैं। हफ्ते के मध्य में यात्रा तथा खर्च का योग बन सकता है। धन को लेकर हफ्ता आपके पक्ष में बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर इस हफ्ते आपको मिल सकते हैं।

कन्या लग्नराशि :

Weekly Horoscope 3rd Nov to 9th Nov : इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को अच्छी सुख-सुविधाएं प्राप्त हो सकती हैं। मकान जमीन से सम्बंधित कोई लाभ इस हफ्ते आपको मिल सकता है। इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे फल प्राप्त हो सकते हैं। अधिकारी वर्ग द्वारा इस हफ्ते आपको शुभ परिणाम मिल सकते हैं। संतान के साथ तालमेल बना कर चलने की सलाह रहेगी। इस हफ्ते अचानक किसी यात्रा का योग बन सकता हैं। कुछ धन का खर्च भी इस हफ्ते संभव है। सेहत का ध्यान रखें।

तुला लग्नराशि :

Weekly Horoscope 3rd Nov to 9th Nov : इस सप्ताह तुला राशि के जातकों के मान सम्मान में वृद्धि के योग रहेंगे। कामकाज को लेकर इस हफ्ते आपको अच्छे लाभ प्राप्त हो सकते है। इस हफ्ते आपका पराक्रम अच्छा बना रहेगा। नौकरी तथा व्यापार से जुड़ी समस्याएं इस हफ्ते हल हो सकती है। नयी जॉब को लेकर कोई इंटरव्यू दिया है तो उसमें सफलता मिलने के योग रहेंगे। इस हफ्ते आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। छात्र वर्ग को इस हफ्ते अच्छे परिणाम मिल सकते है। कोई नया कार्य शुरू हो सकता है।

वृश्चिक लग्नराशि :

Weekly Horoscope 3rd Nov to 9th Nov : इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुरुआती भाग को छोड़ कर बाकी का हफ्ता लाभ तथा सफलता देने वाला रहेगा। इस हफ्ते नौकरी से जुड़े लोगों को अपने कार्यों में मनमाफिक सफलता मिलने पर प्रसन्नता होगी। इस हफ्ते आपकी आय में वृद्धि के योग रहेंगे। कामकाज को लेकर आलस्य तथा क्रोध से बचने की सलाह रहेगी। आपका पारिवारिक जीवन सुखद व्यतीत होगा। धार्मिक कार्यों पर खर्च हो सकता है।

धनु लग्नराशि :

Weekly Horoscope 3rd Nov to 9th Nov : इस सप्ताह धनु राशि के जातकों को अच्छे व्यापारिक लाभ मिल सकते हैं। इस हफ्ते आपको जीवनसाथी का अच्छा सहयोग मिलेगा। हफ्ते के मध्य भाग में आपको सेहत सम्बन्धी कोई समस्या परेशान कर सकती है। इस हफ्ते आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। भाग्य का सहयोग इस हफ्ते आपके ऊपर बना रहेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक वार्तालाप में अपनी वाणी पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा।

मकर लग्नराशि :

Weekly Horoscope 3rd Nov to 9th Nov : इस सप्ताह मकर राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अच्छे लाभ मिल सकते हैं। इस हफ्ता आप अपनी सेहत को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं अगर कोई समस्या पहले से बनी हुयी है तो विशेष ध्यान रखें। आपके खर्च में वृद्धि के योग रहेंगे। इस हफ्ते आपका कोई कर्ज समाप्त हो सकता है। धन लाभ का कोई नया मार्ग इस हफ्ते आपको मिल सकता है। आर्थिक मामलों के लिहाज से हफ्ता आपको कुछ अच्छे लाभ दे सकता है।

कुंभ लग्नराशि :

Weekly Horoscope 3rd Nov to 9th Nov : इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों को अच्छे लाभ मिलने के योग रहेंगे। इस हफ्ते आपका कोई पुराना कार्य पूर्ण हो सकता है। इस हफ्ते आपको सेहत सम्बन्धी मामलों में लाभ मिल सकता है। छात्र वर्ग के लिए हफ्ता अच्छे परिणाम देने वाला बना रहेगा। प्रेम प्रसंग के मामलों में यह हफ्ता आपको अच्छे परिणाम दे सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके लिए स्थिति शुभ बनी रहेगी। भाई बंधुओं से आपको लाभ मिल सकता है। छोटा-मोटा खर्च संभव है।

Weekly Horoscope 3rd Nov to 9th Nov : मीन लग्नराशि 

इस सप्ताह मीन राशि के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र से संबंधित कोई लाभकारी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इस हफ्ते आपके लिए किसी प्रकार से स्थान परिवर्तन का योग बन सकता है। इस हफ्ते आपकी सुविधा बढ़ सकती है। इस हफ्ते व्यर्थ के तनाव से बचें। छात्र वर्ग के लिए हफ्ता थोड़ा परिश्रम वाला बना रह सकता है। इस हफ्ते सेहत का ध्यान रखें। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। किसी पुरानी समस्या का हल आपको मिल सकता सकता है।


Read More :  साप्ताहिक राशिफल 20 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2025 तक; जानें दिवाली में आर्थिक दशा, स्वास्थ्य स्थिति कैसी रहेगी


#छत्तीसगढ,#मध्यप्रदेश#महाराष्ट्र,#उत्तर प्रदेश,#बिहार

(साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि पर आधारित है। समस्त राशिफल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर दशा तथा जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है।)

प्रस्तुति: कलाशांति ज्योतिष;मोबाइल नं: 91-6261231618; मेल: कलाशांतिज्योतिष@जीमेल.कॉम वेबसाइट: डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.कलाशांतिज्योतिष.कॉम  ( आईएएनएस )