साप्ताहिक राशिफल 13 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2025; जानें किस पर दिवाली से पहले होगी धन-दौलत की बरसात

0
21
Weekly Horoscope 13 to 20 october
Weekly Horoscope 13 to 20 october

राशिफल;12 अक्टूबर । Weekly Horoscope 13 to 20 october : लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी; इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है; आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा; और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।

Table of Contents

मेष राशि : सेहत से जुड़ी समस्याएं

Weekly Horoscope 13 to 20 october :  मेष राशि के जातकों को इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में कुछ अधिक दौड़ भाग करनी पड़ सकती है। आपका स्वास्थ्य भी कुछ नरम सा बना रह सकता है। आप विरोधी पक्ष के ऊपर हावी बने रहेंगे। आपका खर्च कुछ बढ़ सकता है। कार्यस्थल पर प्रेम पूर्वक कार्यो को संपन्न करने की सलाह रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। प्रेमी जीवन के लिहाज से हफ्ता उत्तम लाभ दे सकता है।

वृषभ राशि : हफ्ते धन संबंधी मामलों में अच्छे लाभ

Weekly Horoscope 13 to 20 october : वृषभ राशि के जातकों को इस हफ्ते धन संबंधी मामलों में अच्छे लाभ मिल सकते हैं। छात्र वर्ग के लिए दिन उत्तम बना हुआ है। प्रेमी वर्ग के लिए यह हफ्ता अपनी बात कहने का मौका दे सकता है। आप मित्र वर्ग के साथ खाने-पीने का आनंद ले सकते हैं। वैवाहिक जीवन में अगर कोई समस्या है तो उसमे सुधार देखने को मिल सकता है। कामकाज को लेकर स्थिति सामान्य बनी रहेगी।

मिथुन राशि : सुविधाओं में इस हफ्ते वृद्धि हो सकती

Weekly Horoscope 13 to 20 october : मिथुन राशि के जातकों की -सुविधाओं में इस हफ्ते वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके लिए कुछ उतार चढ़ाव बना रह सकता है। अधिकारी तथा सहकर्मियों के साथ सामंजस्य बना कर चले। धन संबंधी मामलों में यह हफ्ता आपको लाभ दे सकता है। माता की सेहत का ध्यान रखें। घरेलु कार्यों पर आपका धन खर्च हो सकता है। यात्रा का योग बन सकता है।

कर्क राशि : कार्यों को लेकर आत्मविश्वास बना रहेगा

Weekly Horoscope 13 to 20 october : कर्क राशि के जातकों का इस हफ्ते कार्यों को लेकर आत्मविश्वास बहुत अच्छा बना रहेगा। आपके मान सम्मान में वृद्धि होने के योग रहेंगे। नौकरी वर्ग के जातकों को कोई शुभ समाचार प्रसन्नता दे सकता है। मकान में किसी प्रकार का रिनोवेशन का कार्य करा सकते हैं। सेहत के लिहाज से हफ्ता आपके पक्ष में बना रहेगा। भाई बहनों का सहयोग आपको लाभ दे सकता है।

सिंह राशि : भाग्य का सहयोग आपको दैनिक कार्यों में सफलता 

Weekly Horoscope 13 to 20 october : सिंह राशि के जातक इस हफ्ते अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ सोच विचार में लगे रह सकते हैं। प्रेम प्रसंग के मामलों में हफ्ता आपको अच्छे लाभ दे सकता है। भाग्य का सहयोग आपको दैनिक कार्यों में सफलता दिलाएगा। कामकाज को लेकर आपको अच्छे तथा सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। पारिवारिक सहयोग आपको अच्छा मिलेगा। दांतों से सम्बंधित कोई तकलीफ परेशान कर सकती है।

कन्या राशि : हफ्ता उत्तम लाभ तथा सफलता देने वाला

Weekly Horoscope 13 to 20 october : कन्या राशि के जातकों के लिए हफ्ता उत्तम लाभ तथा सफलता देने वाला रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में अच्छे लाभ मिल सकते हैं। आपको अधिकारी वर्ग का सहयोग अच्छा प्राप्त होगा। आपकी सुविधाओं में वृद्धि के योग रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा।

तुला राशि : हफ्ता थोड़ा खर्चे वाला बना रह सकता

Weekly Horoscope 13 to 20 october : तुला राशि के जातकों के लिए हफ्ता थोड़ा खर्चे वाला बना रह सकता है। कामकाज को लेकर आपकी भागदौड़ बनी रह सकती है। सेहत सम्बन्धी कोई परेशानी आपको परेशान कर सकती है। धन सम्बन्धी मामलों को लेकर आपके मन में कोई उलझन बनी रह सकती है। अचानक हुआ धन का लाभ आपको प्रसन्न कर सकता है। किसी भी प्रकार की बहसबाज़ी में न पड़े।

वृश्चिक राशि : हफ्ते धन लाभ के नए स्रोत मिल सकते

Weekly Horoscope 13 to 20 october : वृश्चिक राशि के जातकों को इस हफ्ते धन लाभ के नए स्रोत मिल सकते हैं। आपको कोई उपहार मिल सकता है। भाई तथा मित्र के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते है। छात्र वर्ग के लिए दिन सफलता देने वाला रहेगा। आप अपनी सुख-सुविधाओं हेतु कुछ व्यर्थ का खर्च कर सकते हैं। यात्रा का योग बनेगा। आपका पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा। अपने खानपान का ध्यान रखें।

धनु राशि : अच्छे लाभ देने वाला रहेगा

Weekly Horoscope 13 to 20 october : धनु राशि के जातकों के लिए हफ्ता कार्यक्षेत्र में अच्छे लाभ देने वाला रहेगा। आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा व्यतीत होगा। छात्र वर्ग को अपने क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलने के योग रहेंगे। संतान से आपको लाभ मिल सकता है। भाई तथा किसी मित्र की सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। आपका अधिकांश समय घरेलू कार्यों में व्यतीत हो सकता है। धन लाभ के योग रहेंगे।

मकर राशि : कार्यों में सफलता मिल सकती

Weekly Horoscope 13 to 20 october : मकर राशि के जातकों को इस हफ्ते कार्यों में सफलता मिल सकती है। आपके द्वारा लिया कोई निर्णय आपको लाभ दिला सकता है। व्यापारिक वर्ग के लोगों को नए व्यावसायिक अनुबंध प्राप्त हो सकते हैं। जीवन साथी के मध्य मधुरता बनी रहेगी। आप परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। आपके खर्च में वृद्धि हो सकती है।

कुंभ राशि : हफ्ता सेहत सम्बन्धी समस्याएं दे सकता

Weekly Horoscope 13 to 20 october : कुंभ राशि के जातकों के लिए हफ्ता सेहत सम्बन्धी समस्याएं दे सकता है सर्दी-जुकाम तथा किसी प्रकार की एलर्जी की शिकायत हो सकती है। आप व्यर्थ के कार्यों पर अपना धन तथा समय दोनों खर्च कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र के किसी काम के सिलसिले में या व्यक्तिगत कारण से किसी यात्रा के योग बन सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे तथा उनके द्वारा लाभ मिलने के योग रहेंगे।

Weekly Horoscope 13 to 20 october : मीन राशि : हफ्ता लाभ तथा सम्मान देने वाला

मीन राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता लाभ तथा सम्मान देने वाला रहेगा। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए हफ्ता मुनाफे वाला साबित हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम भाव बढ़ेगा। धन लाभ की प्राप्ति के योग बने रहेंगे। छात्र वर्ग के लिए हफ्ता सफलता देने वाला रहेगा। आपको कमीशन के कार्यों से धन प्राप्ति हो सकती है। आपका पारिवारिक माहौल सुखद बना रहेगा।


Read More :  साप्ताहिक राशिफल 6 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2025; जानें कैसी रहेगी आर्थिक स्थिति


#छत्तीसगढ,#मध्यप्रदेश#महाराष्ट्र,#उत्तर प्रदेश,#बिहार

(साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि पर आधारित है। समस्त राशिफल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर दशा तथा जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है।)

प्रस्तुति: कलाशांति ज्योतिष;मोबाइल नं: 91-6261231618; मेल: कलाशांतिज्योतिष@जीमेल.कॉम वेबसाइट: डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.कलाशांतिज्योतिष.कॉम  ( आईएएनएस )