देश के 14 राज्यों में बारिश की चेतावनी, तेज हवाओं के साथ पड़ सकते हैं ओले, इन इलाकों में बढ़ी गर्मी

Rain Alert
Rain Alert

नई दिल्लीः Weather Rain Alert: देश के 14 राज्यों में अगले तीन दिनों के दौरान झमाझम बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। दिल्ली में तो आज बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, कई राज्यों में गरज के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं। वहीं, तेज हवाएं भी चलने की पूरी संभावना है।

Weather Rain Alert: इन राज्यों में झमाझम बारिश के आसार

मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान देश के कई राज्यों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर तेज बारिश भी हो सकती है। इसके साथ ही कई जगहों पर ओले भी पड़ सकते हैं। 20, 22 और 23 फरवरी को बिहार और गंगा के तटीय पश्चिम बंगाल में तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ आंधी, बिजली के साथ मध्यम वर्षा की संभावना है।

Weather Rain Alert: यहां पर चलेंगी तेज हवाएं

इसके अलावा झारखंड, ओडिशा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ आंधी और बिजली के साथ छिटपुट हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। 20 तारीख को उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है।

Weather Rain Alert: 24 फरवरी से यहां पर शुरू होगा बारिश का दौर

मौसम विभाग ने 24 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। इसके प्रभाव में 24 और 25 फरवरी को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मध्यम वर्षा/बर्फबारी हो सकती है। 20 से 23 फरवरी तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश होने की उम्मीद है। यहां पर तेज़ हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) चल सकती हैं।

Weather Rain Alert: कई राज्यों में बढ़ा तापमान

मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान, जम्मू-कश्मीर, बिहार, सौराष्ट्र और कच्छ में कुछ स्थानों पर दिन के तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है।  हरियाणा, असम और मेघालय, पश्चिम मध्य प्रदेश, तमिलनाडु पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर भी तापमान में बढ़ोतरी देखी गई। वहीं, ओडिशा में कुछ स्थानों पर यह 1-3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है।

बिहार, झारखंड और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से ऊपर (2.0 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस) रहा। जम्मू-कश्मीर, पूर्वी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर तापमान 1-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।


Read More:दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी रेखा गुप्ता, BJP विधायक दल की बैठक में फैसला