Weather: देश में लगातार चौथे साल अच्छी मानसूनी बारिश हुई, कई राज्यों में आज भी होगी झमाझम वर्षा

नई दिल्ली,

अक्टूबर माह शुरू हो गया है, लेकिन देश के कई इलाकों को मानसून अभी भी तरबतर कर रहा है। दरअसल, कुछ ऐसे मौसमी कारण बन गए हैं, जिससे मानसून की वापसी में देरी हो सकती है। वहीं महाराष्ट्र में मुंबई और खासतौर पर पुणे में जोरदार बारिश हुई है। पुणे में बारिशक के कारण सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। जानिए मानसून की ताजा सक्रियता से देश के किन राज्यों में बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

क्यों हो रही है मानसून में देरी?

मानसून के अक्टूबर माह की शुरुआत में भी सक्रिय रहने के पीछे मौसमी वजह है। मौसम विभाग के अनुसार सुपर चक्रवात ‘नोरु‘ के चलते बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण देश से दक्षिण.पश्चिम मॉनसून की वापसी में देरी होना तय है। मानसून में देरी के कारण यह अभी और सक्रिय रहेगा। इस वजह से मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के कुछ हिस्सों में पांच अक्टूबर से बारिश होने की संभावना है।

देश के उत्तर और उत्तरी-पश्चिमी हिस्सों में 6 फीसदी ज्यादा हुई सितंबर में बारिश 

यह भी कहा गया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के कारण इस बार सितंबर में देश के उत्तर और उत्तरी.पश्चिमी क्षेत्र में सामान्य से छह फीसदी अधिक बारिश हुई जिसने उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में बारिश की कमी को कम करने में मदद की। देश में लगातार चौथे साल अच्छी मानसूनी बारिश हुई। उम्मीद जताई जा रही है कि गंगा के मैदानी क्षेत्र से मानसून की देर से वापसी रबी सीजन के दौरान किसानों के लिए मददगार साबित होगी।

गंगा के मैदानी इलाकों में अच्छी बारिश की संभावना

भारत मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय माहपात्र ने कहा, ‘बंगाल की खाड़ी के ऊपर पूर्वोत्तर दिशा में बने चक्रवाती परिसंचरण के मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की तरफ बढ़ने की उम्मीद है जिससे गंगा के मैदानी क्षेत्र में अच्छी बरसात होगी।‘

13 अक्टूबर के बाद होगी मानसून की वापसी

मौसम विभाग के महानिदेशक ने कहा कि मानसून की वापसी 20 सितंबर से शुरू हो जाती है, लेकिन उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के ऊपर मौजूद मौसमी प्रणाली के कारण यह इस बार 13 अक्टूबर तक रुकेगा। यानी मानसून की वापसी 13 अक्टूबर के बाद होगी। उन्होंने आगे कहा कि मध्य प्रदेश,उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के कुछ हिस्सों में 5 अक्टूबर से बारिश होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here