विवेक ठाकुर बने छ०ग० प्रदेश कांग्रेस अ.क्षे. जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष……

विवेक ठाकुर
विवेक ठाकुर बने छ०ग० प्रदेश कांग्रेस अ.क्षे. जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष

रायपुर। समाज सेवी व कांग्रेस के युवा नेता विवेक ठाकुर को राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम के अनुशंसा पर अ.क्षे. जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सद्दाम सोलंकी ने प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। विदित हो कि विवेक ठाकुर छात्र जीवन से राजनीति में सक्रिय थे और विगत 15 वर्षो से कांग्रेस पार्टी के सक्रिय सदस्य है तथा पार्टी के विभिन्न पदों का सफलता पूर्वक निर्वहन कर चुके है।

इस पद पर नियुक्त होने से पहले विवेक ठाकुर प्रदेश सचिव जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ, प्रदेश सचिव राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस, प्रदेश महासचिव छत्तीसगढ़ महतारी सेवा संस्था, सचिव भारतीय मजदूर संघ के पद पर रह चुके है। कोरोना काल में ग्लोब मिडिया के द्वारा हजारो लोगों तक भोजन पहुँचाने, मास्क वितरण करने के लिए जन सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य हेतु विवेक ठाकुर सम्मानित हो चुके है।

इस नियुक्ति पर विवेक ठाकुर ने प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम, राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम, जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सद्दाम सोलंकी का आभार व्यक्त किया एवं पार्टी के रीति-नीति पर चलकर जमीनी स्तर पर कार्य करने की बात कही।

विवेक ठाकुर के नियुक्ति पर छ.ग. प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के उपाध्यक्ष संतोष दीवान, महिला कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आशा चौहान, दीवाकर अवसरिया इंटक नेता, ने बधाई दिया एवं संगठन के प्रति पूरी ईमानदारी से काम करने को कहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here