विदिशा 4 जनवरी । vidisha youth murder : शनिवार रात विदिशा इंद्रप्रस्थ के कॉलोनी में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान नंदू उर्फ शुभम चौबे (22), निवासी करैया खेड़ा रोड के रूप में हुई है। पूरी वारदात सीसीटीवी CCTV कैमरे में कैद हो गई।
पुलिस के अनुसार नंदू ने छेड़छाड़ का विरोध किया था
vidisha youth murder : पुलिस के अनुसार नंदू ने कुछ दिन पहले चुन्नी और उसके साथियों द्वारा एक युवती से की जा रही छेड़छाड़ का विरोध किया था। इसके बाद वह सामान्य रूप से घर लौट आया था। इसी रंजिश के चलते शनिवार रात करीब 8 बजे आरोपी चुन्नी अपने कुछ साथियों के साथ बाइक से नंदू के घर पहुंचा।
आरोपियों ने नंदू को घर से बाहर बुलाकर उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल नंदू को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

उसे बचाने की किसी ने कोशिश नहीं की
vidisha youth murder : इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस दौरान आसपास के कुछ लोग भी वहां मौजूद थे लेकिन किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की। गंभीर रूप से घायल शुभम को मोहल्ले के लोग फौरन अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मारपीट करते वीडियो में दिख रहे आरोपी
vidisha youth murder : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कराई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी अपने साथियों के साथ नंदू के साथ मारपीट करते दिख रहे हैं। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि नंदू मिलनसार स्वभाव का युवक था।
पुलिस बोली- आरोपियों की पहचान कर रहे
vidisha youth murder : एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे ने बताया कि चाकूबाजी की सूचना पर पुलिस फौरन अस्पताल पहुंची। तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है। सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
Read More : दूषित पानी मामले पर CM यादव का बड़ा एक्शन, कई अधिकारियों पर गिरी गाज
#छत्तीसगढ,#मध्यप्रदेश#महाराष्ट्र,#उत्तर प्रदेश,#बिहार
















