कांग्रेस करेगी 17 मार्च को विधानसभा का घेराव : दीपक बैज

0
2
Vidhansabha Gherav by Congress
Vidhansabha Gherav by Congress

रायपुर:16 मार्च 2026। Vidhansabha Gherav by Congress: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस 17 मार्च को विधानसभा का घेराव करेगी। मनरेगा बचाओ संग्राम तथा प्रदेश के स्थानीय मुद्दो बिजली के दाम में बढ़ोत्तरी, किसानो से धोखा, धान खरीदी पर वादा खिलाफी, गैस सिलेंडर के दामो की बढोत्तरी बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था प्रदेश में नशे की खेती और करोबार जैसे मुद्दो को लेकर कांग्रेस विधानसभा का घेराव करेगी।

इस कार्यक्रम में प्रदेश के प्रभारी महासचिव सचिन पायलट सहित सभी सह-प्रभारी राज्य के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता, पदाधिकारी सहित आम आदमी बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

Vidhansabha Gherav by Congress: विधानसभा घेराव के लिए जिलेवार तथा विधानसभा प्रभारियों की नियुक्तियां की जा चुकी है। प्रदेश के कोने-कोने से कांग्रेसजन विधानसभा घेराव में शामिल होकर डबल इंजन की सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेंगे।

17 मार्च को राजधानी रायपुर के शंकर नगर पहुना के पहले केनाल रोड पर भारत माता चौक से कांग्रेसजन दोपहर 12 बजे विधानसभा की ओर कूच करेंगे। लगभग 30 हजार से अधिक कांग्रेसजन घेराव में शामिल होंगे।

Vidhansabha Gherav by Congress: शासकीय आश्रमों में बच्चियां सुरक्षित नहीं

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बीजापुर जिले के एक शासकीय छात्रावास मे एक बार फिर मानवता शर्मसार हुई है। पालकों का भरोसा टुटा है। शासकीय छात्रावास मे तीन मासूम बच्चियों के साथ दुराचार हुआ है। बच्चिया गर्भवती हो गयी है। आश्रम प्रबंधन ने मामले को छुपाने के लिए इन पीड़ित बालिकाओं को आश्रम से निकाल कर घर भेज दिया।

जबकि ऐसी घटना की जानकारी मिलने के बाद पाक्सो एक्ट की धारा 19 के तहत आश्रम प्रबंधन को सबसे पहले पुलिस को सूचना देना था। राज्य मे जबसे भाजपा की सरकार बनी है, सरकारी आश्रम मे बच्चियां सुरक्षित नहीं हैँ। इसके पहले भी बीजापुर के पोटा केबिन मे भी ऐसी ही घटना की जानकारी सामने आई थी 12 वी की छात्रा अनाचार के कारण गर्भवती हो गयी थी। सुकमा मे भी ऐसी ही घटना हुई।कोरबा मे भी ऐसी ही घटना हुई।

Vidhansabha Gherav by Congress: रमन राज के समय हुई कांकेर के झलियामारी के जैसे ही बीजापुर की यह घटना है। प्रदेश का मुखिया आदिवासी है। उसके बावजूद वह आदिवासी बच्चियों को सुरक्षा नहीं दे पा रहा।

इस घटना की जाँच के लिए कांग्रेस जाँच दल भेजेगी। इस मामले मे जो भी दोषी हो उनपर कड़ी कार्यवाही की जाय. प्रदेश के सभी छात्रावासों की सुरक्षा की समीक्षा की जानी चाहिए और हर छात्रावास की महिला पुलिस नियमित निगरानी करे।

गैस नहीं मिलने से आम आदमी परेशान सरकार बेपरवाह बनी हुयी

Vidhansabha Gherav by Congress: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में गैस की किल्लत शुरू हो गयी है। आम आदमी परेशान हो रहा है। गैस एजेंसियों के सामने लंबी-लंबी कतारें लगी हुई है। गैस कंपनियों के बुकिंग नंबर लगभग बंद सर्वर का बहाना बनाकर बुकिंग लेना बंद कर दिया गया है और सरकार जमीनी हकीकत को मानने को तैयार नहीं है।

भाजपा की तरफ से बयानबाजी करके कहा जा रहा कि गैस की किल्लत नहीं है, कांग्रेस भ्रम फैला रही है। क्या कांग्रेस ने लोगों से कहा है कि सब कुछ छोड़कर आप गैस एजेंसियों के सामने लाइन में खड़े हो। लोगों के घर में गैस नहीं होने के कारण चूल्हे नहीं जल रहे और भाजपा कहती है अफवाहों पर ध्यान मत दे।

सरकार ने अचानक से कमर्शियल गैस की सप्लाई क्यों बंद कर दिया? अचानक से कमर्शियल गैस की सप्लाई अघोषित तौर पर रोक देने से घरेलू गैस सिलेंडरों का दुरुपयोग हो रहा, कालाबाजारी होगी और होटल व्यवसाईयों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा जिससे कुक्ड फूड के दाम भी प्रभावित हों रहे है। प्रदेश के लगभग आधे रेस्टोरेंट गैस की किल्लत के कारण बंद होने की स्थिति में है।

प्रदेश की राजधानी अपराध का गढ़ बन गयी है

Vidhansabha Gherav by Congress: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारो से चर्चा करते हुये कहा कि प्रदेश की राजधानी अपराध का गढ़ बन चुकी है। लूट, चाकूबाजी, हत्या, चोरी, बलत्कार की घटनाये प्रतिदिन बढ़ते जा रही है। कल रात ही राजधानी में ही सरेआम अपराधियो के दो गुट में गैंगवार हुआ, दौड़ा-दौड़ाकर चाकू चलाया गया। राजधानी के एक ही इन्द्रप्रस्थ नगर में घर में घुसकर चार बदमाशो ने दो भाईयो के उपर में आत्मघाती प्रहार किया।

लगातार इस प्रकार की घटनाये हो रही है और पुलिस मौन बनी हुयी है। कमिश्नरेट लागू कर दिया लेकिन कोई भी प्रभाव अपराधियो पर पड़ते हुये नहीं दिख रहा है। सत्ता रूढ़ दल के नेता पुलिस के कालर पकड़ रहे है, टीआई के कालर पकड़ रहे है, सिपाहियो के साथ गाली गलौज की जा रही है, वर्दी उतरवाने की धमकी दी जा रही है।

Vidhansabha Gherav by Congress: पुलिस का मनोबल टुटा हुआ है और यही कारण है कि राजधानी में अपराधियो के हौसले बढ़े हुये है और लगातार कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बद्दतर होते जा रही है।

Read More : बिजली बिल समाधान योजना के नाम पर साइबर ठगी से सावधान रहने की अपील  


#छत्तीसगढ,#मध्यप्रदेश#महाराष्ट्र,#उत्तर प्रदेश,#बिहार