UPGIS 2023 : मोदी ने किया उत्तर प्रदेश ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का शुभारंभ

PM
PM मोदी ने किया उत्तर प्रदेश ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का शुभारंभ

लखनऊ | UPGIS 2023 :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में आज उत्तर प्रदेश ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (UPGIS) का उद्घाटन किया। तीन दिनो तक चलने वाली इस समिट में रिलांयस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी,टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन,आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला समेत देश के नामचीन उद्योगपतियों के अलावा कई देशों से आये प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। मोदी ने दीप प्रज्जवलन कर समिट का शुभारंभ किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम स्थल पर एक प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उद्योगपतियों से मुलाकात की। उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डालर की अर्थ व्यवस्था बनाने के संकल्प के साथ शुरू हो रही इस समिट पर देश दुनिया की निगाहें लगी हुयी है।

इससे पहले चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर श्री मोदी का स्वागत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। श्री मोदी हैलीकाप्टर के जरिये वृंदावन योजना स्थित कार्यक्रम स्थल के लिये रवाना हो गये।

READ MORE :  आरी तुतारी : महादेव का किसे मिला प्रसाद, कौन है पुजारी ? 

तीन दिनों में कुल 34 सत्र होंगे। पहले दिन 10, दूसरे दिन 13 और आखिरी दिन 11 सत्र होंगे। सम्मेलन में 22 केंद्रीय मंत्री और तीन देशों के मंत्री भी शामिल होंगे। अधिकांश सत्रों में केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे। समिट में देश के कई नामचीन उद्योगपतियों के अलावा नीदरलैंड,जापान, यूएई, आस्ट्रेलिया,यूके समेत कई देशो के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। यह आयोजन आज से शुरू होकर 12 फरवरी तक चलेगा।  यह राज्य सरकार का एक प्रमुख इंवेस्टर्स समिट है।

सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में समृद्धि के स्वर्णिम अध्याय का शुभारंभ हो रहा है। ग्लोबल समिट में पधारे सभी निवेशक बंधुओं का सुरक्षा, सुविधा और असीम संभावनाओं से युक्त ‘नए उत्तर प्रदेश’ में हार्दिक स्वागत-अभिनंदन! उत्तर प्रदेश के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब एक साथ सभी 75 जनपदों में निवेश हो रहा है।

पीएम मोदी ने रिमोट बटन दबाकर किया उद्घाटन

पीएम मोदी ने रिमोट बटन दबाकर ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाट किया जिसके बाद वहां एक छोटी सी फिल्म भी दिखाई गई

उत्तर प्रदेश देश का उत्तम प्रदेश-मुकेश अंबानी

चाहे कानून-व्यवस्था हो, इंफ्रास्ट्रक्चर हो या फिर ईज ऑफ डूइंग की बात हो, उत्तर प्रदेश देश का उत्तम प्रदेश बनकर उभर रहा है। नोएडा से गोरखपुर तक उत्साह साफ दिख रहा है। यूपी भारत के लिए आशा का केंद्र बन रहा है और भारत दुनिया के लिए आशा का केंद्र बन रहा है।

भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़नेवाली अर्थव्यवस्था-बिड़ला

बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने अपने संबोधन में कहा कि भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़नेवाली अर्थव्यवस्था है। देश में कई संभावना हैं। देश को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में यूपी अहम रोल अदा करेगा।

एक ट्रिलियन इकोनॉमी बनने की ओर बढ़ रहा है यूपी-नंदी

इस सम्मेलन के शुरुआत में औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में एक ट्रिलियन इकोनॉमी बनने के मार्ग पर तेजी से बढ़ रहा है। हर निवेशक के संकल्प से सिद्धि और सिद्धि से समृद्धि की यात्रा में सहभागी बनने के लिए आभार व्यक्त करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here