पटना, 22 फरवरी । Under 19 World Cup hero Vaibhav : वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारत को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई। रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देश के साथ बिहार राज्य को गौरवान्वित करने वाले क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को 50 लाख रुपए का चेक एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।
पटना पहुंचने पर क्रिकेटर वैभव का भव्य स्वागत
Under 19 World Cup hero Vaibhav : पटना पहुंचने पर क्रिकेटर वैभव का भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने वैभव सूर्यवंशी को बधाई देते हुए कहा कि अंडर-19 वर्ल्ड कप-2026 में भारत की जीत में बिहार के क्रिकेटर वैभव ने अपनी महत्वूपर्ण भूमिका निभाई। वह अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर भारतीय क्रिकेट की एक नई उम्मीद बने हैं।
वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 वर्ल्ड कप सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी
Under 19 World Cup hero Vaibhav : वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के 7 मुकाबलों में 62.71 की औसत के साथ 439 रन बनाए। वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों में दूसरे पायदान पर रहे। सीएम ने वैभव सूर्यवंशी को शुभकामना देते हुए कहा कि वह भविष्य में भारतीय टीम के लिए नया कीर्तिमान रचें और देश का नाम रोशन करें।
सीएम नीतीश कुमार ने बताया राज्य में विश्वस्तरीय खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण
Under 19 World Cup hero Vaibhav : उन्होंने कहा कि वैभव इसी तरह अच्छा क्रिकेट खेलते हुए राज्य एवं देश का नाम रोशन करते रहें। सीएम नीतीश कुमार ने बताया कि राज्य में आधुनिक और विश्वस्तरीय खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण कराया जा रहा है। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए सरकार उन्हें हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध करा रही है। उन्होंने भरोसा देते हुए कहा कि सरकार वैभव को हरसंभव सहयोग प्रदान करती रहेगी।
बिहार के बेटे ने अपनी मेहनत बल पर अंतरराष्ट्रीय मुकाम हासिल किया
Under 19 World Cup hero Vaibhav : सीएम नीतीश कुमार ने कहा, “हम सभी के लिए यह खुशी की बात है कि बिहार के बेटे ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर अंतरराष्ट्रीय मुकाम हासिल किया है। आप बिहार के बच्चों के लिए प्रेरणा हैं, हम आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।” इस मौके पर वैभव सूर्यवंशी के पिता संजीव सूर्यवंशी, भाई उज्ज्वल और आशीर्वाद सूर्यवंशी उपस्थित थे।
Under 19 World Cup hero Vaibhav : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधि मौजूद रहे
इनके साथ ही उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह, खेल विभाग के सचिव महेंद्र कुमार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविन्द्रण शंकरण सहित अन्य वरीय अधिकारी, बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधि राकेश तिवारी भी मौजूद रहे। (आईएएनएस)
Read More : एमएसएमई निर्यात को गति देने के लिए केंद्र की सात नई पहल, निर्यातकों की पहुंच होगी मजबूत
#छत्तीसगढ,#मध्यप्रदेश#महाराष्ट्र,#उत्तर प्रदेश,#बिहार














