Uganda : नववर्ष के आयोजन में मची भगदड़, नौ की मौत

कंपाला, (वार्ता)

पूर्वी अफ्रीकी देश युगांडा की राजधानी कंपाला में नववर्ष के आयोजन के दौरान मची भगदड़ में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गयी है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार नववर्ष के उपलक्ष्य में एक संगीत शो का आयोजन किया गया था। कथित रूप से उपस्थित लोगों के बीच भगदड़ तब मची जब नये साल के आगाज पर आधी रात को आयोजनकर्ताओं ने लोगों को आतिशबाजी देखने के लिए बाहर की ओर निकलने को प्राेत्साहित किया।
पुलिस ने बताया कि आतिशबाजी देखने के बाद वहां भगदड़ मच गयी और पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हो गये। घायलों को आनन फानन में अस्पताल भेजा गया, लेकिन वहां पर चार अन्य को मृत घोषित कर दिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही आपातकर्मी मौके पर पहुंच गये और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना के बारे में और जानकारी की प्रतिक्षा की जा रही है।

सोनिया, उप्रेती
वार्ता

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here