ट्रंप का भारत पर दबाव 25% टैरिफ का एलान; रूस कनेक्शन बने वजह;1 अगस्त से होगा लागू

0
3
Trump's pressure Now
Trump's pressure Now

वॉशिंगटन 30 जुलाई । Trump’s pressure Now : अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत को बड़ा झटका देते हुए बुधवार को भारत से होने वाले आयात पर 25 प्रतिशत टैरिफ और अतिरिक्त दंडात्मक शुल्क लगाने का ऐलान किया है। यह फैसला 1 अगस्त से लागू होगा।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ऐलान किया

Trump’s pressure Now : इस बात की घोषणा ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रूथ सोशल’ Truth Social पर की। ट्रंप ने स्पष्ट किया कि यह कदम भारत द्वारा रूस से सैन्य उपकरण और ऊर्जा की खरीद को लेकर उठाया गया है, जिसे अमेरिका ने अपने रणनीतिक हितों के विरुद्ध माना है।

अमेरिका को भारत के साथ व्यापार घाटे

Trump’s pressure Now :  ट्रंप ने कहा, “याद रखिए, भले ही भारत हमारा मित्र है, लेकिन वर्षों से हमने भारत के साथ अपेक्षाकृत बहुत कम व्यापार किया है, क्योंकि उनके टैरिफ बहुत अधिक हैं।” उन्होंने यह भी दावा किया कि अमेरिका को भारत के साथ व्यापार घाटे का सामना करना पड़ रहा है।

Trump’s pressure Now :  भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते 

दरअसल यह घोषणा ऐसे समय में आई है, जब भारत और अमेरिका के बीच पिछले कुछ महीनों से व्यापार समझौते को लेकर बातचीत चल रही थी, लेकिन अब तक कोई अंतरिम या सीमित समझौता (मिनी ट्रेड डील) नहीं हो सका है।

Trump’s pressure Now :  रूस से हथियार और ऊर्जा खरीद बने वजह

ट्रंप ने यूक्रेन युद्ध के बीच भारत द्वारा रूस से हथियार और ऊर्जा खरीद जारी रखने की आलोचना की। उन्होंने कहा, “भारत हमेशा से रूस से अधिकांश सैन्य आपूर्ति खरीदता आया है और चीन के साथ मिलकर रूस से ऊर्जा खरीदने वाला सबसे बड़ा खरीदार है। ऐसे समय में जब पूरी दुनिया चाहती है कि रूस यूक्रेन में हत्याएं बंद करे, ये चीजें बिल्कुल भी अच्छी नहीं हैं।”

Trump’s pressure Now :  भारत को 25 प्रतिशत टैरिफ देना होगा

ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा, “ये सब अच्छी चीजें नहीं हैं! इसलिए भारत को 25 प्रतिशत टैरिफ देना होगा, साथ ही उपरोक्त कारणों को लेकर जुर्माना भी देना होगा, जो 1 अगस्त से लागू होगा। इस विषय पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद।”

Trump’s pressure Now :  अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता सकारात्मक 

इससे पहले भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले सप्ताह कहा था कि अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है।

Trump’s pressure Now :  भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों में तनाव बढ़ सकता है

विशेषज्ञों का मानना है कि इस निर्णय से भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों में तनाव बढ़ सकता है और दोनों देशों के बीच कूटनीतिक बातचीत की जरूरत फिर से महसूस की जा सकती है। भारत फिलहाल रूस के साथ कई रक्षा और ऊर्जा समझौतों में सक्रिय है, जिसे अमेरिका लंबे समय से लेकर आपत्ति जताता रहा है। इस ऐलान के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।


Read More : Operation Mahadev: ऑपरेशन महादेव के तहत पहलगाम हमले के मास्टर माइंड ढेर


#छत्तीसगढ#मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र#उत्तर प्रदेश#बिहार