Tilda Kota Marg : भाजपा नेता सहित आधा दर्जन से अधिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Tilda Kota Marg
Tilda Kota Marg

तिल्दा नेवरा| Tilda Kota Marg : रविवार की रात छत्तीसगढ़ के तिल्दा कोटा मार्ग पर एक दर्दनाक हादसे के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। एक युवक की सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकराने से मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे से आक्रोशित भीड़ ने ट्रेलर संचालक के घर और दुकान के बाहर जमकर हंगामा किया और ट्रेलर में आग भी लगा दी।

पुलिस कार्रवाई के बाद से उपद्रव में शामिल कई लोग भूमिगत

Tilda Kota Marg : पुलिस ने इस मामले में भाजपा के रायपुर जिला ग्रामीण महामंत्री अनिल अग्रवाल सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस द्वारा कार्रवाई शुरू करने के बाद से उपद्रव में शामिल कई लोग भूमिगत हो गए हैं। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और शामिल सभी आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Tilda Kota Marg : तिल्दा कोटा मार्ग पर रविवार रात हुई सड़क दुर्घटना

तिल्दा कोटा मार्ग पर रविवार रात हुई सड़क दुर्घटना के बाद इलाके में भारी तनाव का माहौल बन गया। युवक की ट्रेलर से टकराकर मौत होने के बाद आसपास के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए और ट्रेलर मालिक की दुकान के सामने हंगामा करने लगे। भीड़ इतनी उग्र हो गई कि पुलिस के पहुंचने पर भी उपद्रवी लोगों ने न केवल पुलिस से दुर्व्यवहार किया, बल्कि खबर कवर करने आए पत्रकारों के साथ भी गाली-गलौज और धमकी भरी बातें कीं।

Tilda Kota Marg : उपद्रवियों ने दो ट्रेलरों में आग लगा दी, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई

स्थिति बिगड़ने पर उपद्रवियों ने दो ट्रेलरों में आग लगा दी, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सीमित पुलिस बल होने के कारण पुलिस उन्हें तुरंत नियंत्रित नहीं कर सकी। बाद में खरोरा, धरसीवा, आरंग, और मंदिर हसौद की पुलिस अतिरिक्त बल के साथ मौके पर पहुंची, जिससे स्थिति को धीरे-धीरे नियंत्रण में लिया गया।

Tilda Kota Marg : पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुआवजे की

कुछ देर बाद, रायपुर ग्रामीण एसपी कीर्तन राठौर अतिरिक्त बल के साथ तिल्दा पहुंचे और स्थिति पर काबू पाया। इस दौरान उपद्रवियों ने थाना के सामने चक्का जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुआवजे की मांग करने लगे। वहीं, मृतक के परिजन शांतिपूर्ण तरीके से पुलिस से बात करने के लिए पहुंचे, लेकिन भीड़ में मौजूद कुछ लोग उन्हें भड़काते रहे, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।

सोमवार को मृतक का पोस्टमार्टम किया गया और उसके बाद अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। पुलिस ने इस मामले में भाजपा के जिला महामंत्री अनिल अग्रवाल सहित कुल 7 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। भीड़ में शामिल कई अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।


यह भी पढ़ें: Bollywood singer Shaan : बॉलीवुड गायक शान ने छत्तीसगढ़ी गीत छुनुर छुनुर पैरी बाजे रे गोरी जियरा म चले छुरी रे गाकर दर्शकों का दिल जीत लिया

 
#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार