क्रिकेट : T20 WC Semi Final NZ vs SA:T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी और खिताबी मुकाबले का टिकट कटाया। इस जीत के साथ कीवी टीम दूसरी बार T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने में सफल रही।
इससे पहले न्यूजीलैंड ने 2021 में फाइनल खेला था, जहां उसे ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। अब 2026 में न्यूजीलैंड के पास पहली बार ट्रॉफी उठाने का सुनहरा अवसर है।
T20 WC Semi Final NZ vs SA: फिन एलन की तूफानी शतकीय पारी ने बदला मैच का रुख
न्यूजीलैंड की इस यादगार जीत के नायक रहे सलामी बल्लेबाज फिन एलन। उन्होंने सेमीफाइनल जैसे बड़े मुकाबले में विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 33 गेंदों में शतक जड़ दिया। एलन की इस ऐतिहासिक पारी में 10 चौके और 8 लंबे छक्के शामिल रहे। उनके आक्रामक अंदाज के आगे दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए।
एलन को दूसरे छोर से टिम सीफर्ट का बेहतरीन साथ मिला, जिन्होंने 58 रनों की सधी हुई लेकिन तेज पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों की बदौलत न्यूजीलैंड ने महज 12.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबले को एकतरफा बना दिया।
साउथ अफ्रीका की पारी: शुरुआती झटके, फिर येनसन की जुझारू बल्लेबाजी
T20 WC Semi Final NZ vs SA: इससे पहले कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेले गए इस सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया, जो शुरुआत में पूरी तरह सही साबित हुआ।
Rachin Ravindra is all of us looking at Finn Allen, owner of the fastest century in #T20WorldCup 🫡👏
Watch the highlights from the blitzkrieg of an innings ➡️ https://t.co/PQPdgS31CL pic.twitter.com/qNd6GgJ0rU
— ICC (@ICC) March 4, 2026
अफ्रीकी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और सिर्फ 12 रन के स्कोर पर क्विंटन डिकॉक और रयान रिकेल्टन पवेलियन लौट गए। शुरुआती दबाव से टीम उबर नहीं पाई। T20 WC Semi Final NZ vs SA
कप्तान एडन मारक्रम और डेवाल्ड ब्रेविस ने तीसरे विकेट के लिए 43 रन जोड़कर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन 55 के कुल स्कोर पर मारक्रम 18 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद डेविड मिलर और ब्रेविस भी जल्दी पवेलियन लौट गए। 77 रन तक साउथ अफ्रीका के पांच विकेट गिर चुके थे और बड़ा स्कोर बनता नजर नहीं आ रहा था।
T20 WC Semi Final NZ vs SA: संघर्ष के इस दौर में मार्को येनसन और ट्रिस्टन स्टब्स ने मोर्चा संभाला। दोनों ने छठे विकेट के लिए 73 रनों की अहम साझेदारी कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। स्टब्स 29 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन येनसन अंत तक डटे रहे।
मार्को येनसन ने सिर्फ 30 गेंदों में 2 चौके और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 55 रन ठोक दिए। उनकी इस विस्फोटक पारी के दम पर साउथ अफ्रीका 169 रन तक पहुंचने में सफल रहा। T20 WC Semi Final NZ vs SA
न्यूजीलैंड की गेंदबाजी भी रही प्रभावशाली
T20 WC Semi Final NZ vs SA: कीवी गेंदबाजों ने पूरे मैच में दबाव बनाए रखा। रचिन रवींद्र ने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि मैट हेनरी ने 4 ओवर में 34 रन देकर 2 सफलताएं हासिल कीं। इसके अलावा कोल मैकॉनची ने सिर्फ 1 ओवर में 2 विकेट झटके। लॉकी फर्ग्यूसन और जिमी नीशम को भी 1-1 विकेट मिला।
Read More : इजराइल-ईरान-अमेरिका युद्ध का असर: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ेंगी? सरकार ने क्या कहा – पूरी रिपोर्ट
#छत्तीसगढ,#मध्यप्रदेश#महाराष्ट्र,#उत्तर प्रदेश,#बिहार















