Suspended : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने संविदा चिकित्सा अधिकारी को किया बर्खास्त, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी निलंबित

Suspended
Suspended

रायपुर | Suspended : रायपुर के उरला स्वास्थ्य केंद्र में एक ही दिन में दो नवजात शिशुओं की मौत के मामले में दो डॉक्टरों को अपनी ड्यूटी में लापरवाही बरतने का दोषी पाया गया है।

Table of Contents

चिकित्सा अधिकारी बर्खास्त, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी निलंबित

Suspended : स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी करते हुए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील साहू को सेवा से निलंबित कर दिया गया है तथा संविदा चिकित्सा अधिकारी डॉ. पूनम सरकार को सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

Suspended : स्वास्थ्य मंत्री ने मामलों में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि स्वास्थ्य व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही को सहन नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


यह भी देखें:  Speaker Birla : बदले शपथ के नियम, शपथ के समय नारे लगाने या कुछ और बोलने पर लगाई रोक