Sunita Williams Returns: सुनीता विलियम्स की सफल और सुरक्षित लैंडिंग, सामान्य होने में लगेगा वक्त

Sunita Williams Returns

फ्लोरिडाः Sunita Williams Returns: स्पेसएक्स का ड्रैगन एयरक्राफ्ट सफलापूर्वक बुधवार को भारतीय समयानुसार सुबह 3.27 बजे के करीब धरती पर उतर आया है। नासा ने इस पूरे मिशन को सफल बताया है। नासा ने कहा कि मिशन का हर एक चरण प्लानिंग और समय के मुताबिक हुआ है। इसके साथ ही इसे निजी क्षेत्र की भागीदारी का एक शानदार उदाहरण भी बताया। नासा ने बताया कि सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने अंतरिक्ष में 9 महीने तक रहने के दौरान 150 से ज्यादा प्रयोग किए, जो आगे चलकर मानवता के लिए विभिन्न मिशनों में काम आएंगे l

नासा ने सुनीता विलियम्स, बुच विल्मोर अलेक्जेंडर और अलेक्जेंडर गोर्बुनोव व निक हेग समेत चारों अंतरिक्ष यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। उनकी मेडिकल जांच कर ली गई है। उन्हें अपने सामान्य जीवन में आने में कुछ वक्त लगेगा। इसके लिए उन्हें अगले कुछ हफ्तों तक मेडिकल टीम की निगरानी में रखा जाएगा। नासा ने बताया कि 8 दिन के बजाय भले ही सुनीता और विल्मोर को 9 महीने तक अंतरिक्ष में रुकना पड़ा, लेकिन इस दौरान वे दोनों वहां खाली नहीं बैठे थे, बल्कि 9 महीने में 900 घंटे काम किया। लिहाजा इसका नतीजा 150 से ज्यादा प्रयोग हैं।

Sunita Williams Returns: 60 घंटे का स्पेस वॉक

अपनी 9 महीने की अंतरिक्ष यात्रा के दौरान भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने लंबे समय तक स्पेस में बिताने के साथ करीब 62 घंटे तक स्पेस वॉक का भी नया रिकॉर्ड बनाया। इस दौरान उन्होंने कई तरह की वैज्ञानिक खोजों को अंजाम दिया।

Sunita Williams Returns: अमेरिका के 21 हिंदू मंदिरों में हुई प्रार्थना

वर्ल्ड हिंदू काउंसिल ऑफ अमेरिका के अध्यक्ष हैं तेजल शाह ने बताया कि सुनीता विलियम्स और विल्मोर के लिए उनकी वापसी से महीनों पहले अमेरिका के 21 हिंदू मंदिरों में प्रार्थना की गई। विलियम्स ने अपनी भारतीय और स्लोवेनियाई विरासत के बारे में अक्सर बात की है। ह्यूस्टन में विल्मोर के बैपटिस्ट चर्च से भी उनकी सुरक्षित वापसी के लिए प्रार्थना की गई, जहां वे एक एल्डर के रूप में सेवा करते हैं।

जिस मैक्सिको की खाड़ी में सफल लैंडिंग हुई, जनवरी में उसका नाम राष्ट्रपति ट्रम्प ने बदलकर अमेरिका की खाड़ी करने के लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किया था। नासा ने बताया कि सभी अंतरिक्ष यात्रियों को धरती के अनुकूल करने के बाद उनके प्रियजनों से मिलने की अनुमति दी जाएगी।

Sunita Williams Returns: सुनीता विलियम्स की सफल और सुरक्षित लैंडिंग 

भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की सफल और सुरक्षित लैंडिंग कराने के लिए मानों समुद्र भी इंतजार कर रहा था। समुद्र की सतह पर पहुंचने से पहले ड्रैगन कैप्सूल के चारों पैराशूट हवा में खुल गए। इसके बाद समुद्र की सतह पर शानदार लैंडिंग हुई। उफान मारती समुद्र की लहरों ने भी सुनीता विलियम्स और उनके साथी अंतरिक्ष यात्रियों का स्वागत किया। समुद्र की सतह पर सफल लैंडिंग होते ही रेस्क्यू टीमें कैप्सूल के पास पहुंच गईं। धीरे-धीरे बोट के जरिये कैप्सूल को लिफ्ट करके जहाज तक लाया गया l

जहाज पर लिफ्ट होने के बाद कैप्सूल के गेट को खोला गया और फिर कैमरे ने जब उसके अंदर झांका तो सुनीता विलियम्स समेत चारों अंतरिक्ष यात्री उसके अंदर मुस्कुराते दिखे। सभी ने हाथ हिलाकर अभिवादन किया। फिर एक-एक करके सभी अंतरिक्ष यात्रियों को स्ट्रेचर के जरिये बाहर निकाला गया। फिर उन्हें व्हील चेयर पर बैठाकर मेडिकल जांच को ले जाया गया। सबसे पहले अलेक्जेंडर गोर्बुनोव व निक हेग को बाहर निकाला गया। इसके बाद बुच विल्मोर और आखिर में सुनीता विलियम्स को कैप्सूल से बाहर लाया गया।

Sunita Williams Returns: सामान्य होने में लगेगा वक्त

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने 9 महीने से अधिक समय तक अंतरिक्ष में गुजारा है। वह वहां जीरो गुरुत्वाकर्षण में रहे हैं। ऐसे में उनकी हड्डियां और मांसपेशियां कमजोर हो गई हैं। उन्हें धरती के वातावरण के अनुकूल होने और अपनी शारीरिक क्षमता (इम्यूनिटी) को वापस पाने में नासा के अनुसार 45 दिनों तक का वक्त लग सकता है। इसलिए उन्हें डॉक्टरों की टीम की निगरानी में रखा जाएगा। जहां उन्हें बैलेंस डाइट और एक्सरसाइज कराई जाएगी।

Read More: ईद पर गरीब मुसलमानों में बांटी जाएंगी ‘मोदी-धामी’ खाद्य किट, उत्तराखंड वक्फ बोर्ड का फैसला