रायपुर; 31 मार्च । state lifeline : प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल की गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 300 बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) एवं 70 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (ALS) एम्बुलेंसों को हरी झंडी दिखाकर प्रदेश के सभी जिलों के लिए रवाना किया।
108 एम्बुलेंस सेवाएं प्रदेशभर में तत्काल प्रभाव से प्रारंभ
state lifeline : इसके साथ ही 108 एम्बुलेंस की समस्त सेवाएं प्रदेशभर में तत्काल प्रभाव से प्रारंभ हो गई हैं, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिकों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सहायता सुनिश्चित होगी।
पहली बार प्रदेश में 5 नियोनेटल एएलएस एम्बुलेंसों की शुरुआत
state lifeline : इस पहल के अंतर्गत पहली बार प्रदेश में 5 नियोनेटल एएलएस एम्बुलेंसों की शुरुआत की गई है, जो नवजात शिशुओं की आपातकालीन देखभाल के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होगी। यह सेवा राज्य की नवजात सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है तथा गंभीर स्थिति में नवजात शिशुओं को सुरक्षित रूप से उच्च स्तरीय उपचार केंद्रों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
जनता का भरोसा सरकारी अस्पतालों में लगातार बढ़ा
state lifeline : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं निरंतर सुदृढ़ हो रही हैं और पिछले दो वर्षों में इस क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता का भरोसा सरकारी अस्पतालों में लगातार बढ़ा है, जहां उन्हें समय पर उपचार मिल रहा है।
नवजातों के लिए शुरू हुई अत्याधुनिक एम्बुलेंस सेवा
state lifeline : मुख्यमंत्री ने पहली बार शुरू की गई 5 नियोनेटल एएलएस एम्बुलेंस सेवा का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि यह नवजात शिशुओं के जीवन की सुरक्षा के प्रति सरकार की गंभीरता और प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
state lifeline : मुख्यमंत्री साय ने कहा है कि राज्य सरकार का लक्ष्य शहरी क्षेत्रों में 15 मिनट और ग्रामीण क्षेत्रों में 30 मिनट के भीतर एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराना है, ताकि हर जरूरतमंद मरीज तक समय पर स्वास्थ्य सहायता पहुंचाई जा सके। उन्होंने कहा कि 108 एम्बुलेंस सेवा के इस विस्तार से आम जनता का विश्वास और मजबूत होगा कि संकट की घड़ी में सरकार पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ उनके साथ खड़ी है।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया ऐतिहासिक कदम
state lifeline : श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से यह दिन राज्य के लिए ऐतिहासिक है और इससे लाखों लोगों को त्वरित चिकित्सा लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ देश का दूसरा राज्य बन गया है, जहां नियोनेटल एम्बुलेंस सेवा शुरू की गई है।
state lifeline : साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि राज्य अब स्वास्थ्य के क्षेत्र में तेजी से अग्रणी राज्यों में शामिल हो रहा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि एम्बुलेंस सेवा में किसी भी प्रकार की देरी या कमी की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी, जिसके लिए विशेष मॉनिटरिंग सिस्टम तैयार किया गया है।
state lifeline : इस अवसर पर विधायक मोती लाल साहू, विधायक इंद्र कुमार साहू, सीजीएमएससी के अध्यक्ष दीपक म्हस्के, स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया, संचालक स्वास्थ्य सेवाएं संजीव झा, प्रबंध संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन रणबीर शर्मा, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा रितेश अग्रवाल सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
state lifeline : नियोनेटल एम्बुलेंस में मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं
नियोनेटल एम्बुलेंस सेवा को अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित किया गया है, जिनमें शामिल हैं:
• प्रशिक्षित नवजात इमरजेंसी तकनीशियन
• 24×7 EMT एवं पायलट
• विशेषज्ञ चिकित्सकों का ऑनलाइन मार्गदर्शन
• इन्क्यूबेटर, वेंटिलेटर, डिफिब्रिलेटर
• सिरिंज पंप, नेब्युलाइज़र, सक्शन मशीन
• पर्याप्त ऑक्सीजन सपोर्ट
• 41 प्रकार की आपातकालीन दवाएं
ये एम्बुलेंस “चलते-फिरते नवजात ICU” के रूप में कार्य करेंगी।
state lifeline : BLS और ALS एम्बुलेंस में भी उन्नत सुविधाएं
BLS और ALS एम्बुलेंस में मरीजों को मौके पर ही प्राथमिक और उन्नत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
• बीपी मॉनिटर, पल्स ऑक्सीमीटर
• ईसीजी मॉनिटर, ग्लूकोमीटर
• ऑक्सीजन सपोर्ट, नेब्युलाइजेशन
• पोर्टेबल वेंटिलेटर, डिफिब्रिलेटर
• लैरिंजोस्कोप सहित अन्य आधुनिक उपकरण
state lifeline : समयबद्ध सेवा पर विशेष फोकस
प्रदेश में एम्बुलेंस सेवाओं की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट लक्ष्य तय किया गया है—
• शहरी क्षेत्रों में: 15 मिनट
• ग्रामीण क्षेत्रों में: 30 मिनट
Read More : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महावीर जयंती की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं















