अभिनेता धर्मेंद्र का निधन राष्ट्रपति मुर्मू, PM मोदी, छत्तीसगढ़ के CM साय ने जताया शोक

Star Dharmendra Passed Away
Star Dharmendra Passed Away

Star Dharmendra Passed Away: हिंदी सिनेमा के ही मैन धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने 89 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है और इसी के साथ हिंदी सिनेमा के एक युग का भी अंत हो गया। अभिनेता लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बीती रात उन्हें सांस लेने में तकलीफ के चलते वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया था।

धर्मेंद्र के निधन पर देश भर में शोक व्याप्त है। इस दौरान देश के तमाम राजनीतिक हस्तियों ने भी शोक व्यक्त किया है।

Star Dharmendra Passed Away: राष्ट्रपति मुर्मू ने बताया अपूरणीय क्षति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “वरिष्ठ अभिनेता और पूर्व सांसद धर्मेंद्र जी का निधन भारतीय सिनेमा के लिए एक अपूरणीय क्षति है। वे सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक थे, उन्होंने अपने दशकों लंबे शानदार करियर में कई यादगार प्रस्तुतियां दीं।

भारतीय सिनेमा की एक प्रतिष्ठित हस्ती के रूप में, वे अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़ गए हैं जो कलाकारों की युवा पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।

पीएम मोदी ने कहा- ‘एक युग का अंत’

Star Dharmendra Passed Away: पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “धर्मेंद्र जी का निधन भारतीय सिनेमा के एक युग का अंत है। वे एक प्रतिष्ठित फ़िल्मी हस्ती, एक अद्भुत अभिनेता थे जिन्होंने अपनी हर भूमिका में आकर्षण और गहराई भर दी। जिस तरह से उन्होंने विविध भूमिकाएं निभाईं, उसने अनगिनत लोगों के दिलों को छुआ।

धर्मेंद्र जी अपनी सादगी, विनम्रता और गर्मजोशी के लिए भी समान रूप से प्रशंसित थे। इस दुखद घड़ी में, मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, मित्रों और असंख्य प्रशंसकों के साथ हैं। ॐ शांति।

अमित शाह ने कही ये बात

Star Dharmendra Passed Away: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर कहा, “अपने बहतरीन अभिनय से 6 दशकों तक हर देशवासी के दिल को छूने वाले धर्मेंद्र जी का निधन भारतीय सिनेमा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। एक सामान्य परिवार से आकर उन्होंने फिल्म जगत में अपनी अमिट पहचान बनाई।

धर्मेंद्र जी उन चुनिंदा अभिनेताओं में से एक रहे, जिन्होंने जिस किरदार को छुआ, वह जीवंत बन उठा और अपनी इसी कला के माध्यम से उन्होंने हर आयु-वर्ग के करोड़ों दर्शकों का दिल जीता।

अपने अभिनय से वे सैदव हमारे बीच रहेंगे। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों व प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति शांति शांति।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जताया दुख

Star Dharmendra Passed Away: धर्मेंद्र के निधन पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, ‘महान अभिनेता धर्मेंद्र जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। भारतीय कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

सिनेमा में लगभग सात दशकों के उनके अद्वितीय योगदान को हमेशा सम्मान और मोहब्बत के साथ याद रखा जाएगा। धर्मेंद्र जी को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके शोकाकुल परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के साथ हैं।

नितिन गडकरी ने जताया दुख

Star Dharmendra Passed Away: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, “धर्मेंद्र न सिर्फ़ एक अच्छे अभिनेता थे, बल्कि एक अच्छे और सरल इंसान भी थे। मेरा उनसे व्यक्तिगत जुड़ाव था। वह देश और किसानों के लिए प्रतिबद्ध थे। फिल्मों में उनके काम को भुलाया नहीं जा सकता।

उनके निधन से फिल्म उद्योग को बहुत बड़ी क्षति हुई है। वह मुझसे मिलने आते थे। उनके बेटों और हेमा मालिनी जी से मेरे अच्छे संबंध थे।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया शोक

Star Dharmendra Passed Away: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारतीय सिनेमा जगत के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर शोक जताया हैं। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है।

सीएम विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर कहा कि भारतीय सिनेमा जगत के प्रख्यात अभिनेता धर्मेंद्र देओल के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है।

अपने सशक्त अभिनय, सिनेमा के प्रति समर्पण और विलक्षण प्रतिभा से उन्होंने करोड़ों दर्शकों के हृदय में स्थान बनाया। उनका जाना भारतीय कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों व प्रशंसकों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें।

Read More :  केन्द्रीय प्रसंस्करण इकाई जामगांव एम: रोजगार, प्रसंस्करण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बड़ा सहारा


#छत्तीसगढ,#मध्यप्रदेश#महाराष्ट्र,#उत्तर प्रदेश,#बिहार