रायपुर ; 10 फरवरी । Senior Women ODI Trophy : बीसीसीआई द्वारा सीनियर महिला वन डे ट्रॉफी 2024 का आयोजन 06 फरवरी से किया जा रहा है। जिसमें छत्तीसगढ़ का तीसरा मैच छत्तीसगढ़ और चंडीगढ़ के बीच बड़ोदरा में10 फरवरी को खेला गया है।
छत्तीसगढ़ महिला टीम की शानदार प्रदर्शन
Senior Women ODI Trophy : बीसीसीआई द्वारा आयोजित सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी के मुकाबले में छत्तीसगढ़ की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चंडीगढ़ को 20 रन से पराजित किया। चंडीगढ़ की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया।
शिल्पा साहू और सृष्टि शर्मा की महत्वपूर्ण पारी
Senior Women ODI Trophy : पहले बल्लेबाजी करते हुए छत्तीसगढ़ की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए। छत्तीसगढ़ की ओर से शिल्पा साहू ने 52 रन और सृष्टि शर्मा ने 50 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। इसके अलावा प्रीति यादव ने 26 रन और अदिति पंवार ने नाबाद 22 रन का योगदान दिया। चंडीगढ़ की तरफ से तरूणिका ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट हासिल किए।

Senior Women ODI Trophy : चंडीगढ़ की टीम 9 विकेट खोकर 162 रन ही बना सकी
183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंडीगढ़ की टीम 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 162 रन ही बना सकी। चंडीगढ़ की ओर से तान्या भाटिया ने 70 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली, जबकि मोनिका बिस्नोई 36 रन बनाकर नाबाद रहीं। मोनिका पांडे ने 18 रन जोड़े।
जीत में बाएं हाथ की स्पिनर श्रेया श्रीवास ने अहम भूमिका निभाई
Senior Women ODI Trophy : छत्तीसगढ़ की जीत में बाएं हाथ की स्पिनर श्रेया श्रीवास ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 10 ओवर में मैच विजयी गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके। वहीं प्रीति यादव, उर्मीला हरिना और अदिति पंवार ने 1-1 विकेट लिया। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर छत्तीसगढ़ ने यह मुकाबला 20 रन से अपने नाम किया।















