दिल्ली: Security fault at Delhi Vidhansabha: सोमवार दोपहर दिल्ली विधानसभा परिसर में एक चौंकाने वाली सुरक्षा घटना सामने आई। एक नकाबपोश व्यक्ति एसयूवी कार से गेट के बैरिकेड को तोड़ते हुए अंदर घुस गया।
उसने विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के दफ्तर के बाहर फूलों का गुलदस्ता रखा और तुरंत वहां से फरार हो गया। घटना के बाद पूरे परिसर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया।
Security fault at Delhi Vidhansabha: सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा
सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और किसी भी संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए पूरे इलाके की गहन जांच की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) रविंद्र यादव भी मौके पर पहुंचे और जांच की निगरानी की।
Security fault at Delhi Vidhansabha: प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह गाड़ी उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले की थी। एएनआई से बातचीत में पीलीभीत के एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि विधानसभा परिसर में घुसने वाला व्यक्ति और वाहन दोनों पीलीभीत से जुड़े हैं।
पुलिस ने इस मामले में ड्राइवर सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है
Security fault at Delhi Vidhansabha: पुलिस ने इस मामले में ड्राइवर सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है और संबंधित गाड़ी को उत्तरी दिल्ली से बरामद कर लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, यह घटना दोपहर करीब 2 बजे गेट नंबर 2 से हुई, जो मुख्य प्रवेश द्वार नहीं है और जहां सामान्य दिनों में सुरक्षा अपेक्षाकृत कम रहती है।
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी की पहचान सरबजीत सिंह के रूप में हुई है, जो पीलीभीत जिले के पूरनपुर थाना क्षेत्र का निवासी है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और इसे गंभीर सुरक्षा चूक के रूप में देखा जा रहा है।
Read More : ईरान से जारी संघर्ष में ‘युद्ध अपराध’ वाले सवाल पर ट्रंप का चौंकाने वाला जवाब, जानें क्या कहा
















