साप्ताहिक राशिफल 13 अप्रैल से 19 अप्रैल 2026 तक; जाने लाभ की प्राप्ति के योग 

saptahik rashifal 13 april 19 april
saptahik rashifal 13 april 19 april

राशिफल ; 12 अप्रैल । saptahik rashifal 13 april 19 april : लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी; इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है; आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा; और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।

Table of Contents

मेष लग्नराशि : समस्या से निजात 

saptahik rashifal 13 april 19 april :  इस सप्ताह पुरानी चल रही किसी समस्या से निजात मिल सकती है। हफ्ते के उत्तरार्ध में यात्राओं के योग बन सकते है व्यर्थ के खर्चे उत्पन्न हो सकते है तथा धार्मिक कार्यों पर खर्च हो सकता है। बाद में स्थितियां सामान्य होने लगेंगी। नौकरी कर रहे जातकों को कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। धन को लेकर हफ्ता बढ़िया कहा जा सकता है। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

वृषभ लग्नराशि : लाभ की प्राप्ति के योग 

saptahik rashifal 13 april 19 april :  इस सप्ताह जीवनसाथी से किसी प्रकार के लाभ की प्राप्ति के योग बन सकते हैं। नए लोगों से मेल मिलाप होने की संभावना बन सकती है। धनलाभ प्राप्ति के अच्छे योग उभर कर सामने आ सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से हफ्ता ठीकठाक बना रहेगा। पतिपत्नी के मध्य आपसी स्थितियाँ में मजबूती देखने को मिल सकती है। नौकरी कर रहे जातकों का कार्य भार बढ़ने की संभावना बन सकती है।

मिथुन लग्नराशि : सैलरी इन्क्रीमेंट इत्यादि का लाभ

saptahik rashifal 13 april 19 april :  इस सप्ताह नौकरी कर रहे जातकों के लिए अच्छा व्यतीत हो सकता है प्रमोशन तथा सैलरी इन्क्रीमेंट इत्यादि का लाभ प्राप्त कर सकते है। स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता बनी रह सकती है अतः ध्यान दे। संतान से सम्बंधित किसी प्रकार की समस्या का समाधान हो सकता है। हफ्ते के अंत में कुछ व्यर्थ के खर्चे तथा यात्रा परेशान कर सकते है। लोगों से वार्तालाप के समय अपनी वाणी का विशेष ध्यान रखें अन्यथा समस्या हो सकती है।

कर्क लग्नराशि : समस्याओं में राहत

saptahik rashifal 13 april 19 april :  इस सप्ताह आप चल रही समस्याओं में राहत प्राप्त कर सकते हैं। भाग्य आपके पक्ष में पूर्ण मदद करेगा तथा सभी कार्य बिना किसी परेशानी के पूर्ण होते रहेंगे। धन को लेकर परेशानियां ख़त्म हो सकती है तथा अचानक धन लाभ की प्राप्ति के योग बन सकते हैं। जॉब के लिए नए रास्ते खुल सकते है तथा चल रही नौकरी में आपका मान सम्मान बढ़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर यह हफ्ता ठीकठाक रहने वाला है।

सिंह लग्नराशि : चिंताएं बनी रह सकती है

saptahik rashifal 13 april 19 april :  इस सप्ताह के शुरुआत में कुछ चिंताएं बनी रह सकती है लेकिन बाद में सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में स्थितियां आपके पक्ष में रहेगी नौकरी तथा व्यापार को लेकर चिंताएं समाप्त हो सकती है। नौकरी की तलाश में भटक रहे जातकों को अचानक अच्छे ऑफर प्राप्त हो सकते है। घर में किसी प्रकार का कार्य करवा सकते है। धनलाभ के सुनहरे अवसर उजागर हो सकते है। किसी भी तरह के तनाव से दूर रहे।

कन्या लग्नराशि : नए मार्ग उजागर हो सकते

saptahik rashifal 13 april 19 april : इस सप्ताह नौकरी कर रहे जातकों के लिए नए मार्ग उजागर हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति में मजबूती देखने को मिल सकती है। कई दिनों से अटका कोई कार्य इस हफ्ते पूर्ण सकता है। संतान के विषय में कुछ परेशानी का अनुभव कर सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लोग अपने लक्ष्य से भटक सकते है। अतः सचेत रहें। पारिवारिक तथा दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ने से मन खुश बना रहेगा। धार्मिक गतिविधियों में रूचि बढ़ेगी।

तुला लग्नराशि : .खर्चे बढ़ सकते है

saptahik rashifal 13 april 19 april : इस सप्ताह की शुरुआत में खर्चे बढ़ सकते है। व्यापारिक वर्ग के लोगों को लाभ के नए श्रोत उजागर हो सकते है। आलस्य को छोड़ कर स्वास्थ्य ठीकठाक बना रह सकता है। पैतृक सम्पत्ति के साथ साथ आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी के अच्छे अवसर सामने आ सकते है। आपका मन धर्म से जुडी गतिविधियों की तरफ ज्यादा बढ़ सकता है। यात्राओं के योग बनेंगे तथा भाग्य के चलते धनलाभ के योग प्राप्त होंगे।

वृश्चिक लग्नराशि : कार्यों में आपको सफलता

saptahik rashifal 13 april 19 april : इस सप्ताह पढ़ाई तथा लेखन से सम्बंधित सभी प्रकार के कार्यों में आपको सफलता प्राप्ति के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों को नौकरी से सम्बंधित यात्रा हो सकती है। सरकार की ओर से कुछ अवरोध मिल सकते हैं, लेकिन हफ्ते के अंत तक सभी मामले निपटाएंगे। व्यापारी वर्ग के लोग व्यापार में होती हुई वृद्धि से प्रसन्न हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ने से अच्छा महसूस करेंगे।

धनु लग्नराशि : स्थान परिवर्तन के योग 

saptahik rashifal 13 april 19 april : इस सप्ताह आपको पारिवारिक तथा निजी संबंधों को लेकर अच्छे तथा सुखों से पूर्ण परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे है अतः नौकरी कर रहे जातकों का किसी दूसरी जगह स्थानांतरण हो सकता है। माता का भरपूर सुख प्राप्त होगा। धन के लिहाज से यह हफ्ता बढ़िया जा सकता है कहीं न कहीं से धन प्राप्ति के योग बन सकते है। पढ़ाई कर रहे जातकों के लिए समय अनुकूल बना रहेगा।

मकर लग्नराशि: भाइयों की मदद आपको लाभ प्रदान कर सकती है

saptahik rashifal 13 april 19 april : इस सप्ताह भाइयों द्वारा की गई मदद आपको अधिक लाभ प्रदान कर सकती है। स्वास्थ्य को लेकर चल रही तकलीफें कम हो सकती है। कार्यक्षेत्र से सम्बंधित कोई अच्छी खबर आपको ख़ुशी प्रदान कर सकती है। संतान पक्ष तथा पढ़ाई कर रहे जातकों के लिए यह हफ्ता अच्छे परिणाम देने वाला बना रह सकता है। दाम्पत्य जीवन में अपने अहम से दूर रहे। हफ्ते का अंत धनलाभ वाला हो सकता है।

कुंभ लग्नराशि : सकारात्मक बदलाव

saptahik rashifal 13 april 19 april : इस सप्ताह नौकरी में कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते है हो सकता किसी नई नौकरी का ऑफर आपको प्राप्त हो। अटका धन मिलने से स्थिति में सुधार होने के योग है। इस हफ्ते अपने साहस और पराक्रम के द्वारा कई कार्यों में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। घर से सम्बंधित किसी प्रकार के सामान की खरीदारी में खर्च हो सकता है। यात्राओं की थकावट को छोड़ दे तो स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।

मीन लग्नराशि : भाग्य का पूर्ण सहयोग

saptahik rashifal 13 april 19 april : इस सप्ताह भाग्य का पूर्ण सहयोग मिलने के कारण आपको सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। नौकरी कर रहे लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जिन कार्यों को लेकर आप पिछले दिनों से परेशानी में थे, वह सभी परेशानी खत्म हो सकती है। पढ़ाई कर रहे जातकों को अपने क्षेत्र में सुधार देखने को मिल सकता है। कुल मिलाकर यह हफ्ता अच्छा व्यतीत होने वाला है।

(साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि के आधार पर आधारित है। ये समस्त राशिफल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर दशा तथा जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है।) प्रस्तुति: कलाशांति ज्योतिष मोबाइल नं: 91-6261231618 मेल: कलाशांतिज्योतिष@.जीमेल.कॉम –आईएएनएस एएस/


Read Moreसाप्ताहिक राशिफल 6 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026 तक; जाने कार्यक्षेत्र में आर्थिक दशा स्थिति कैसी रहेगी


#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार 

(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)