राजनांदगांव ; 25 मार्च । sahu samaj mata karma jayanti : छत्तीसगढ़ में साहू समाज द्वारा जिला स्तरीय मां कर्मा जयंती समारोह एवं सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम का आयोजन डोंगरगांव में धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
6 जोड़ों का सामूहिक विवाह हिंदू रीति-रिवाज के साथ संपन्न
sahu samaj mata karma jayanti : कार्यक्रम की शुरुआत मां कर्मा माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं महाआरती के साथ हुई। इसके बाद सामूहिक विवाह समारोह में 6 जोड़ों का विवाह सामाजिक हिंदू रीति-रिवाज एवं गायत्री मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया। सामूहिक विवाह के माध्यम से सामाजिक एकता, सादगी और पारंपरिक मूल्यों को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की।

दुल्हनों को तेल-हल्दी लगाने की रस्म
sahu samaj mata karma jayanti : वहीं दुल्हनों को तेल-हल्दी लगाने की रस्म भी पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई, जिसमें समाज की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक बड़ी संख्या में भाग लिया। इस दौरान मंगल गीतों और पारंपरिक विधियों से पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्सवमय बना रहा। समारोह में हजारों की संख्या में बराती शामिल हुए। बारात मटिया वार्ड की गलियों में नाचते-गाते, गाजे-बाजे के साथ निकली, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया। मार्ग में जगह-जगह बारातियों का भव्य स्वागत किया गया और लोगों ने पुष्पवर्षा कर खुशी जाहिर की।
जनसमुदाय ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया
sahu samaj mata karma jayanti : बारात के मां कर्मा भवन पहुंचने के बाद वर-वधुओं ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। इसके पश्चात पंडित जी द्वारा गायत्री मंत्रोच्चार एवं वैदिक विधि-विधान के साथ सभी 6 जोड़ों का विवाह विधिवत संपन्न कराया गया। समारोह में उपस्थित जनसमुदाय ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद और सफल वैवाहिक जीवन की कामना की।
मां कर्मा के बताए मार्ग पर चलकर समाज को प्रेरणा लेनी चाहिए
sahu samaj mata karma jayanti : सांसद संतोष पांडे ने कहा कि, मां कर्मा के बताए मार्ग पर चलकर समाज को प्रेरणा लेनी चाहिए। साहू समाज द्वारा आयोजित यह सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए बहुत ही प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि साहू समाज ने छत्तीसगढ़ में सबसे पहले आदर्श विवाह की परंपरा शुरू की और सामाजिक एकता, समरसता तथा अनुशासन के साथ गरीबों की मदद करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
क्षेत्रीय विधायक दलेश्वर साहू और छत्तीसगढ़ साहू संघ के अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र साहू सहित अन्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

sahu samaj mata karma jayanti : समाज की ओर से विवाह प्रमाण पत्र
सभी जोड़ों को साहू समाज की ओर से विवाह प्रमाण पत्र, नगद राशि और पंचरत्न सामग्री प्रदान की गई। उपस्थित जनों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। छत्तीसगढ़ साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र साहू और उनकी धर्मपत्नी धनेश्वरी साहू ने कन्यादान किया।
नवदंपतियों के नाम
- भीषण साहू (सरोरा, बिरगांव, रायपुर) – प्रिया साहू
- लक्ष्मीनारायण साहू (गिधवा, भटगुना) – लता साहू
- विजय साहू (सिंघोला, मोखली) – नोशिल साहू
- महेश साहू (परसाडीह, सिंबदी, बालोद) – नीलकुमारी साहू
- विवेक साहू (बगरूटोला, बरसनटोला) – पायल साहू
- लिकेश साहू (जेवरतला, मोखला) – अंजनी साहू
sahu samaj mata karma jayanti : कार्यक्रम बतौर अथिति गणमान्य रहे उपस्थित
इस कार्यक्रम में बतौर अथिति सांसद संतोष पांडे, डॉ. नरेंद्र साहू प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ साहू संघ, डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू, कोमल सिंह राजपूत, जिला साहू संघ अध्यक्ष भागवत साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष अंजू त्रिपाठी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का समाज की ओर से शाल, श्रीफल एवं गमछा देकर सम्मान किया गया।
sahu samaj mata karma jayanti : सामाजिक सदस्यों विशेष योगदान
कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला साहू संघ के अध्यक्ष भागवत साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, माधव साहू, शिवराम साहू, सुरेंद्र साहू, पार्षद डीकेश साहू, कोमल साहू, पुरुषोत्तम साहू, नोबेल साहू, यशवंत साहू, जगमोहन साहू, पूनम साहू, डेरहीन साहू, एलन साहू, लोकेश्वरी साहू, शीतल साहू, चित्ररेखा साहू, सुनीता साहू, नेहा साहू, कुलेश्वरी साहू, सुमन, मंजू, भुनेश्वरी सहित साहू समाज के समस्त सामाजिक सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। जिला साहू संघ के महामंत्री नीलमणि साहू एवं हिमाचल साहू ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।
Read More : युवा चला, देश चला; माय भारत के संग जिम्मेदारी का काफिला
#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार












