Rewa Big News : स्कूल से घर जा रहे बच्चों के ऊपर गिरी मकान की दीवार, चार की मौत

Rewa Big News
Rewa Big News

रीवा । Rewa Big News :  मध्य प्रदेश के रीवा जिले में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक इमारत की दीवार गिरने से चार बच्चों की मौत हो गई।

जर्जर इमारत की दीवार बच्चों पर गिर गई

Rewa Big News :यह घटना मध्य प्रदेश के रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र की है। जर्जर इमारत की दीवार बच्चों पर उस समय गिर गई, जब वे स्कूल से घर लौट रहे थे।

मलबे में पांच बच्चे दब गए

Rewa Big News : अधिकारियों के अनुसार, दीवार गिरने के बाद उसके मलबे में पांच बच्चे दब गए। स्थानीय लोगों ने सभी बच्चों को मलबे से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। लेकिन इलाज के दौरान चार बच्चों की मौत हो गई।


Read More: विधानसभा सत्र के दौरान तिफरा स्कूल के बच्चों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात


Rewa Big News :बच्चे सनराइज पब्लिक स्कूल के थे

घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। रीवा जोन के पुलिस महानिरीक्षक महेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि बच्चे सनराइज पब्लिक स्कूल के थे और घर जा रहे थे, तभी दीवार उनके ऊपर गिर गई।

मृतक बच्चों की पहचान अंकिता गुप्ता (5), मान्या गुप्ता (7), सिद्धार्थ गुप्ता (5) और अनुज प्रजापति (5) के रूप में हुई है। फिलहाल घटना की जांच जारी है।

Rewa Big News : भारी बारिश के बाद एक मकान ढहने बच्चों की मौत

इससे पहले शुक्रवार रात मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के एक गांव में भारी बारिश के बाद एक मकान ढहने से एक ही परिवार के तीन वर्षीय बच्चे सहित दो बच्चों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। यह घटना गाडरवारा तहसील के रामपुरा गांव में हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here