रायपुर | Reservation list in a Raipur Now : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को राजनीति का अड्डा कहना गलत नहीं होगा। यह शहर राज्य के राजनीतिक केंद्र बिंदु रहा है। रायपुर में राज्य सरकार के सचिवालय, विधानसभा भवन, और राजनीतिक दलों के मुख्यालय स्थित हैं, जहां सत्ता और संगठन का फैसलों भी लिया जाता है ।
वर्तमान में नगर निगम का चुनाव होना है जिसके लिए कलेक्टर ने आरक्षण प्रक्रिया के बाद आरक्षण सूची का आदेश जारी किया । राजधानी के 70 वार्डों के लिए विभिन्न वर्गों की आरक्षण प्रक्रिया पूरा हो गया है। रायपुर नगर निगम चुनाव के लिए 70 वार्डों की आरक्षण सूची जारी किया गया, जिसमें 23 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित है। राजधानी में महापौर पद के लिए आरक्षण की लॉटरी 24 दिसंबर को निकाला जाएगा।
35 वार्ड को आरक्षित किए गए
Reservation list in a Raipur Now : वार्ड आरक्षण की इस प्रक्रिया में कुल 35 वार्ड को आरक्षित किए गए हैं। इसमें ओबीसी,अनुसूचित जाति (SC),अनुसूचित जनजाति (ST) को शामिल किया गया है
- ओबीसी (पिछड़ा वर्ग) कुल आरक्षित वार्ड: 23 इनमें से महिलाओं के लिए आरक्षित वार्ड: 8
- अनुसूचित जाति (SC) कुल आरक्षित वार्ड: 9 इनमें से महिलाओं के लिए आरक्षित वार्ड: 3
- अनुसूचित जनजाति (ST) कुल आरक्षित वार्ड: 3 इनमें से महिलाओं के लिए आरक्षित वार्ड: 1
Reservation list in a Raipur Now : 11 वार्ड सामान्य वर्ग की महिलाओं
इसके अलावा, 35 अनारक्षित वार्डों में से 11 वार्ड सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इस प्रक्रिया के तहत कई प्रमुख नेताओं और पार्षदों के वार्ड भी आरक्षित हो गए हैं, जिससे राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है।
Reservation list in a Raipur Now : आरक्षण प्रक्रिया के दौरान कुछ विवाद
आरक्षण प्रक्रिया के दौरान कुछ विवाद भी उत्पन्न हुए, जैसे कि वार्डों की पर्चियों को बड़े डिब्बे में डालकर निकालने का मुद्दा। इस विवाद को सुलझाने के लिए कलेक्टर को बड़ा डिब्बा मंगवाना पड़ा। महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह आरक्षण प्रक्रिया एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, लेकिन कुछ जनप्रतिनिधियों के वार्डों के आरक्षित होने से राजनीति में नई हलचल देखने को मिल रही है।
आरक्षण प्रक्रिया की देखें पूरी सूची…