राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा तिरंगा फहराएंगे जिला स्तरीय मुख्य समारोह दिग्विजय स्टेडियम में

Republic Day Tank Ram Verma

रायपुर: Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन 26 जनवरी 2025 को सुबह 9 बजे दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में आयोजित की जाएगी। समारोह में खेल एवं युवा कल्याण एवं राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्री श्री टंकराम वर्मा मुख्य अतिथि होंगे।

Table of Contents

Republic Day 2025: समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभागीय झांकियां निकाली जाएंगीं

मंत्री टंकराम वर्मा 26 जनवरी 2025 को सुबह 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे एवं संयुक्त परेड की सलामी लेंगे। मंत्री वर्मा परेड का निरीक्षण कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभागीय झांकियां निकाली जाएंगीं एवं पुरस्कार वितरण किया जाएगा।


Read More: Illegal Immigrants Deportation: ट्रंप का सबसे बड़ा अभियान शुरू, दुनिया में मचा हड़कंप