Rashifal 21 November 2023 : आंवला नवमी, नवमी तिथि और मंगलवार का दिन कैसा रहेगा सिंह राशियों का राशिफल

Rashifal 5 मार्च 2024
Rashifal 5 मार्च 2024

Rashifal 21 November 2023 : आज 21 नवंबर 2023 कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और मंगलवार का दिन है। नवमी तिथि आज देर रात 1 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। आज आंवला नवमी (अक्षय नवमी) का व्रत किया जायेगा। रात्रि 8 बजकर 1 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा, वैसे शतभिषा एक पंचक नक्षत्र है। 21 नवंबर 2023 का दिन बेहतर बना सकते हैं।

मेष : आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। यदि आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। आप किसी गलत बात के लिए हां मे हां ना मिलाएं, नहीं तो आपको उसे उताक पाने में समस्या आएगी। किसी तरह का निवेश करने जा रहे हैं, तो पूरी तरह से रिसर्च के बाद ही निवेश करें। इससे आपको फायदा मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

वृषभ :  आज का दिन व्यवसाय में मजबूती लेकर आने वाला है। आपकी पद और प्रतिष्ठा बढे़गी। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग बचत की योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे, लेकिन आप किसी मित्र से कोई ऐसी बात ना बोले, जो कि आपको थोड़ा नुकसान दें। लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको अपनी आंख और कान खुले रखने होंगे। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा। ऑफिस में आपको पहले की अपेक्षा ज्यादा काम मिल सकता है, लेकिन आप समय रहते सब कुछ अच्छे से निपटा लेंगे। दोस्तों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे।

मिथुन : आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप आस्था और विश्वास से आगे बढ़ेंगे। यदि आप किसी काम को लेकर लंबे समय से परेशान थे, तो वह पूरा हो सकता है। आप अपने कामों की सूची बनाकर आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, नहीं तो आपको समस्या होगी। किसी संपत्ति संबंधित मामले में आपको अपनी राय अवश्य रखनी होगी, तभी आप उसमें जीत हासिल कर सकेंगे।आज बैंकों से जुड़े कामों का निपटारा करने के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपको सब लोगों का सहयोग मिलेगा।

कर्क : आज का दिन आपके खान-पान में नियंत्रण बनाए रखने के लिए रहेगा, क्योंकि यदि आपने उसमें लापरवाही की तो आपको पेट संबंधित समस्या हो सकती हैं। बिजनेस में आगे बढ़ने के लिये आपको किसी की मदद मिल सकती है। आप किसी से वाद विवाद में ना पड़े। यदि आपने किसी काम को अनदेखा किया, तो वह आपके लिए कोई नुकसान अवश्य लेकर आएगा। लेनदेन के मामलों में लापरवाही ना करें, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अकस्मात धन लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।

सिंह : आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आप किसी घर, मकान, वाहन, दुकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र में उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपनों के साथ कुछ मौज मस्ती भरे पल व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा और घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। संतान को यदि आपने कोई जिम्मेदारी दी थी, तो वह भी पूरी अवश्य होगी।

कन्या : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। कामकाज के मामले में आपको सावधानी और सतर्कता बरतनी होगी और घरेलू मामलों में सूझबूझ से आगे बढे़ं, नहीं तो लोग इसे आपकी रणनीति समझ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ पुरानी गलतियों की कारण आपको अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है। आप किसी नई संपत्ति की खरीदारी करने की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह योजना पूरी होगी। आपको किसी धन संबंधित मामले को कल पर टालने से बचना होगा।

तुला : आज का दिन आपके लिए अध्ययन और अध्यात्म के मामलों को सुधारेगा। यदि आपने किसी बड़े जोखिम को लेने का सोचा है, तो बिल्कुल ना लें। आपका कोई मित्र यदि आपको कोई सलाह दें, तो आप उस पर अमल अवश्य ना करें। मित्रों के सहयोग से आपके बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं, लेकिन आपकी कोई इच्छा यदि लंबे समय से लटक रही थी, तो वह पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारियों का बोझ आएगा, लेकिन आप उनसे घबराएंगे नहीं फिर भी उनका डटकर सामना करेंगे।

Read More : Rashifal 6 May 2023 : आज का राशिफल जानिए शनिवार, मई 06, 2023 का दिन कैसा रहेगा मेष राशियों का राशिफल

वृश्चिक: आज आपका दिन थोड़ा अच्छा रहेगा। आज आपको मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे। अगर आप अपने बिजनेस को किसी दूसरी जगह पर शिफ्ट करना चाह रहे हैं, तो एक बार जगह अच्छे से देख लें। किसी के साथ पार्टनरशिप के लिये दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा महिलाओं के लिये भी दिन बढ़िया रहेगा, बॉस और अन्य सहयोगियों के साथ आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। ऑफिस में किसी काम के लिये आप खुद से जिम्मेदारी ले सकते हैं। दाम्पत्य जीवन आज बेहतरीन रहने वाला है।

धनु: आज आपका दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपके मन में नये-नये विचार आयेंगे, जिन्हें आप अपनी दिनचर्या में उतारने में कामयाब रहेंगे। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिये आज का दिन तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आज आपकी पार्टी आपको कोई बड़ा पद भी दे सकती है। जनता के बीच आपका मान सम्मान भी बढ़ेगा। जो लोग लोहे के व्यापार से जुडे हैं, उनके व्यापार में वृद्धि होगी। फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स को कोई काम मिल सकता है। इससे आप खुद के सपनों को पूरा कर पायेंगे।

मकर:  आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। किसी सरकारी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को पहले से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज स्वास्थ्य पर ध्यान देने की भी जरुरत है। आज किसी भी तरह की लापरवाही करने आपको बचना चाहिए। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। जो लोग थोक विक्रेता है, उनको आज विशेष लाभ होगा। किसी दूसरे शहर से सामान मंगवाना हो, तो आज इससे जुड़े निर्णय ले सकते हैं। संपत्ति से जुड़े मामलों में जीवनासाथी का सहयोग मिलेगा।

कुंभ :  आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज घर और बाहर हर जगह आपकी तारीफ़ होगी। हर कोई आपसे अच्छा व्यवहार करेगा। आज समाज से जुडे कार्यों को करने के लिये दिन उत्तम है। आप किसी एनजीओ की शुरुआत या किसी सामजिक संगठन से जुड़ सकते हैं। आज ऑफिस में काम करने में आपका कोई सानी नहीं होगा। आपके जूनियर भी आपसे काम सिखना चाहेंगे। किसी काम के लिये आपको ऑफिस में अवॉर्ड भी मिल सकता है। छात्रों को आज किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।

मीन : आज आपका दिन अच्छा बितेगा। कला और साहित्य से जुड़े लोगों को आज सफलता मिलेगी। आपको किसी बड़े ग्रुप से जुड़ने का मौका मिलेगा। आज ज्यादा से ज्यादा समय आप अपने घर वालों के साथ गुजार सकते हैं। आप सबके साथ कहीं घूमने जाने का प्लॉन भी बना सकते हैं। आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी । आप किसी धार्मिक अनुष्ठान का हिस्सा बन सकते हैं। किसी प्रोडेक्ट की मार्किटिंग के लिये भी दिन अच्छा है। आपकी पदोन्नति के आसार भी बन रहे हैं।

Read More : Rashifal 01 January 2023 : आज का राशिफल…. जाने नववर्ष की पहला दिन कैसे होगा…. शुभाशुभ मुहूर्त,चौघड़िया..

#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here