Rashifal 10 September : जानें 10 सितंबर 2024 मंगलवार; 12 राशियों का राशिफल, संकटमोचन हनुमान जी मंगलकारी होंगे

Rashifal 10 September
Rashifal 10 September

राशिफल | Rashifal 10 September : जानें आज किस राशि के जातकों के सितारे बुलंदियों पर रहेंगे आज Rashifal 10 सितंबर 2024 , तिथि:  भाद्रपद शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि – रात 11 बजकर 13 मिनट तक , (विक्रमी संवत्) वार: मंगलवार नक्षत्र: अनुराधा नक्षत्र- रात 8 बजकर 4 मिनट तक , उसके बाद स्वाति सूर्योदय: 6:03 बजे सूर्यास्त: 6:31 बजे, राहुकाल: दोपहर राहुकाल- दोपहर 02:39 से शाम  05:15 तक । 10 सितंबर 2024 व्रत-त्यौहार- संतान सप्तमी व्रत।

Rashifal 10 September : आज का राशिफल ( मंगलवार , 10 सितंबर 2024)

मेष

आज का दिन मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं आज का दिन आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है। कोई बड़ा फैसला लेने से पहले आपको अच्छी तरह सोच-विचार करने की जरूरत है। आपके विरोधी आपको नीचा दिखाने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। अपने काम पर ध्यान केंद्रित रखें और अफवाहों पर ध्यान न दें। माताजी के उनकी सलाह लेने से आपको समस्या का समाधान मिल सकता है। अगर आप प्रेम जीवन जी रहे हैं तो आपको अपने साथी की बातों पर ध्यान देने की जरूरत है। बेवजह क्रोध नहीं करना चाहिए।

वृषभ

आज का दिन वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए आज का दिन काफी शुभ है। आज आपको किसी विशेष व्यक्ति का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।  यदि आपको सेहत से जुड़ी कोई समस्या है तो आज आपको डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। आज कोई पुराना मित्र आपसे मदद मांग सकता है। आज आपको किसी के बेवजह के मामलों में बोलने से बचना चाहिए। यदि आप सरकारी योजनाओं का लाभ लेना चाहते हैं तो आज आपके लिए अच्छा दिन है।

Rashifal 10 September : मिथुन

आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा, आइए विस्तार से जानते हैं आज आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। व्यापार में आज आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन अच्छा है। नौकरी में काम करते हुए आपको अपने बॉस की गलतियों पर ध्यान देने के बजाय अपने काम पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। आज आपको किसी वाद-विवाद में पड़ने से बचना चाहिए। कोई नया सामान खरीदने की योजना बना सकते हैं। जो लोग विदेशों से व्यापार करते हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छा है।

कर्क

आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहेगा। आपको कई सारे काम निपटाने होंगे। आपको कुछ अधूरे कामों की वजह से परेशानी हो सकती है। दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रह सकती है, लेकिन दिन के अंत तक आपकी स्थिति में सुधार होगा। व्यापार में आपको अच्छा लाभ होने की संभावना है। आपकी संतान आपसे किसी चीज की मांग कर सकती है। आपको अपने किसी मित्र की बात बुरी लग सकती है।किसी को वादा करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। अगर आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है।

Rashifal 10 September : जानें 10 सितंबर 2024 मंगलवार; 12 राशियों का राशिफल, संकटमोचन हनुमान जी मंगलकारी होंगे

सिंह

आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा, आइए विस्तार से जानते हैं आज का दिन आपके लिए काफी शुभ है। आपको अपने करियर में उन्नति मिल सकती है। व्यापार में आपको लाभ होने की संभावना है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों का सम्मान बढ़ेगा। आपके शत्रु सक्रिय रहेंगे। आपको सावधान रहने की जरूरत है। यदि आपने कोई निवेश करने की योजना बनाई है तो आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। यात्रा के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में आ रही समस्याओं को लेकर अपने सीनियरों से बात करनी चाहिए।

Rashifal 10 September : कन्या

आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उनके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। आप अपने काम में सफल होंगे और आपको मान-सम्मान भी मिलेगा। जो भी बाधाएं आपकी उन्नति में आ रही थीं, वो दूर हो जाएंगी। लेकिन, आपको अपनी मेहनत जारी रखनी होगी। आपकी संतान किसी नौकरी से जुड़ी परीक्षा की तैयारी कर रही होगी। उन्हें आपका पूरा सहयोग मिलेगा। यदि आप किसी समस्या से परेशान हैं, तो आज आप उसका समाधान ढूंढने में सफल रहेंगे। आपकी आय में वृद्धि होगी, जिससे आप बहुत खुश होंगे।

तुला

आज का दिन तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा, आइए विस्तार से जानते हैं आज का दिन आपके लिए काफी शुभ है। आपको अपने करियर में उन्नति मिल सकती है। जो भी समस्याएं आपकी परेशानी का कारण बन रही थीं, वो दूर हो जाएंगी। परिवार में कोई शुभ कार्यक्रम हो सकता है, जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। आप अपनी आय बढ़ाने के नए तरीके खोज रहे हैं, और आपकी यह कोशिश सफल हो सकती है। व्यवसाय में आप कुछ नए उपकरण या तकनीक का उपयोग कर सकते हैं। आपको कोई पुराना मित्र से आपकी मुलाकात हो जाएंगी।

धनु

आज का दिन धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा, आइए विस्तार से जानते हैं आज का दिन आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है। व्यर्थ की उलझनों में न पड़ें। इससे आपका मानसिक संतुलन बिगड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको किसी काम को लेकर बहुत सोच-विचार करने की आवश्यकता है। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। आप अपने व्यापार पर पूरा ध्यान देंगे। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। किसी से बात करते समय सावधान रहें। आपकी कोई बात किसी को बुरी लग सकती है। आपके पिताजी को धन से संबंधित कोई समस्या हो सकती है।

Rashifal 10 September : मकर

आज का दिन मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं आज आप अपने अंदर भरपूर साहस और पराक्रम महसूस करेंगे। आप किसी भी काम को करने में सक्षम होंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। साथ ही, काम का बोझ भी बढ़ सकता है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें नया रोजगार मिल सकता है।नवविवाहित जोड़ों के घर में कोई मेहमान आ सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। अधिक काम करने के कारण थकान महसूस हो सकती है।

कुंभ

आज का दिन कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा, आइए विस्तार से जानते हैं आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। कोई बहुत बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा। आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। इससे आपके संपर्क बढ़ेंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में न लें। आपका कोई मित्र आपके लिए कोई नया काम लेकर आ सकता है। आपके विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें कोई अच्छा अवसर मिल सकता है।

Rashifal 10 September : मीन

आज का दिन मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा, आइए विस्तार से जानते हैं आज आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। यह धन किसी अप्रत्याशित स्रोत से आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको काफी संघर्षों के बाद राहत मिलेगी। परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज कोई झटका लग सकता है। किसी भी विवाद में न पड़ें। इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। राजनीति में कार्यरत लोगों को अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए।आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।


यह भी पढ़ें: Rashifal Tuesday : जानें 13 अगस्त 2024, मंगलवार का 12 राशियों का राशिफल, किसकी चमकेंगी किस्मत

#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here