Rashifal 01 जनवरी 2024 : आज का राशिफल, कैसा रहेगा नए साल 2024 इन राशि की होगी बंपर कमाई

राशिफल
आज का राशिफल कैसा रहेगा नया साल 2024 इन राशि की होगी बंपर..

Rashifal 01 जनवरी 2024 : आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और सोमवार का दिन है। पंचमी तिथि आज दोपहर 2 बजकर 29 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल भोर 4 बजकर 35 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 8 बजकर 36 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र लग जाएगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 01 जनवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

मेष
आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपको व्यर्थ के झगड़े व झंझटों के कारण भागदौड़ अधिक रहेगी। आपको किसी काम के पूरा न होने से निराशा बनी रहेगी, लेकिन आप अपनी वाणी व व्यवहार में संयम बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित मामला कानून में चल रहा था, तो उसमें आपको जीत मिलेगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में यदि कुछ आपसी मतभेद चल रहे थे, तो वह दूर होंगे।

वृषभ
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। व्यवसाय में आप किसी नए काम की शुरुआत तो करेंगे, लेकिन उसमें आप पार्टनरशिप में कोई काम ना करें। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। जो जातक सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें किसी बड़े धोखे से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको किसी पुरानी गलती से आप सबक लेना होगा। माता-पिता की सेवा में दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होती दिख रही है।

मिथुन
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी नए वाहन की प्राप्ति कर सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको किसी नए काम में निवेश करना अच्छा रहेगा। आप वरिष्ठ सदस्यों से अपने मन में चल रही समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। माताजी का कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आप शेयर मार्केट और सट्टेबाजी में धन का निवेश कर सकते हैं।

कर्क
आज का दिन आपके लिए कानूनी मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको आय के नए-नए स्रोत प्राप्त होंगे। परिवार में लोग आपकी बातों का मान रखेंगे, जिससे आपके मन में संतुष्टि बनी रहेगी और कुछ विशेष करने की इच्छा प्रबल रहेगी। आप किसी अजनबी की बातों में ना आए, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी काम के चलते छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

आज का राशिफल कैसा रहेगा नया साल 2024 इन राशि की होगी बंपर..
राशिफल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here