राज्यसभा चुनावः भाजपा ने नितिन नबीन; छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा समेत 9 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए

0
3
Rajya Sabha Elections
Rajya Sabha Elections

रायपुरमार्च । Rajya Sabha Elections : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को राज्यसभा के नौ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। इस सूची में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भी नाम है। उन्हें बिहार से उम्मीदवार बनाया गया है।

भाजपा उम्मीदवारों के नाम

Rajya Sabha Elections :  भाजपा ने एक विज्ञप्ति में कहा कि केंद्रीय चुनाव समिति ने विभिन्न प्रदेशों में होने वाले राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है जिसमें बिहार से नितिन नवीन और शिवेश कुमार उम्मीदवार बनाए गए हैं। भाजपा ने असम से तेराश गोवाला और जोगेन मोहन को उम्मीदवार बनाया गया है। छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा, हरियाणा से संजय भाटिया, ओडिशा, से मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है। पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा को उम्मीदवार बनाया गया है।

Rajya Sabha Elections : राज्यसभा चुनावः भाजपा ने नितिन नबीन; छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा समेत 9 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए

Rajya Sabha Elections : नामांकन प्रक्रिया कल  

उल्लेखनीय है कि राज्यसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया कल होगा । बिहार समेत 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव होने हैं। इनमें महाराष्ट्र में सात, तमिलनाडु में छह, बिहार और पश्चिम बंगाल में पांच-पांच, ओडिशा में चार, असम में तीन, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और हरियाणा में दो-दो तथा हिमाचल प्रदेश में एक सीट के लिए मतदान होगा।

Rajya Sabha Elections : नामांकन की अंतिम तारीख 5 मार्च

बिहार की 5 सीटों के लिए अधिसूचना 26 फरवरी को जारी हुई थी। नामांकन की अंतिम तारीख 5 मार्च है। तीन एवं चार मार्च को होली की छुट्टी के कारण नामांकन के लिए सिर्फ 5 मार्च का दिन ही बाकी है। बिहार से जिन 5 सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो रहा है, उनमें राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह, केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, प्रेमचंद्र गुप्ता, अमरेंद्र धारी सिंह और उपेंद्र कुशवाहा शामिल हैं। (इनपुट-एजेंसी)


Read More :  रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह “रंगोत्सव” मुख्यमंत्री हुए शामिल


#छत्तीसगढ,#मध्यप्रदेश#महाराष्ट्र,#उत्तर प्रदेश,#बिहार