राजेश जैन राही की 10वीं कृति गद्य व्यंग्य संग्रह “नैतिकता की खोज” का विमोचन होगा 29 जनवरी

 

रायपुर, 

छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कवि राजेश जैन राही की 10वीं कृति गद्य व्यंग्य संग्रह “नैतिकता की खोज” का विमोचन 29 जनवरी 2023 रविवार संध्या 5 से 8 बजे वृंदावन सभागार सिविल लाइंस रायपुर में होना तय हुआ है। कृति की भूमिका वरिष्ठ साहित्यकार गिरीश पंकज ने लिखी है। अपने कीमती विचारों से प्रतिष्ठित किया है वरिष्ठ व्यंग्यकार लालित्य ललित ने। प्रकाशित किया है- श्वेतवर्णा प्रकाशन दिल्ली ने।

कार्यक्रम का संचालन डॉ सीमा श्रीवास्तव एवं अनिल श्रीवास्तव जाहिद करेंगे। कार्यक्रम तीन सत्रों में होगा। प्रथम सत्र में उपस्थित कवियों का काव्य पाठ होगा। उसके बाद कृति का विमोचन आमंत्रित अतिथियों के कर कमलों से होगा एवं कृति पर विद्वान अपने विचार रखेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के प्रतिष्ठित व्यंगकारों एवं साहित्यिक संस्थाओं का सम्मान भी होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here