रायपुर मर्डर केस का खुलासा: शक में प्रेमिका की हत्या, आरोपी प्रेमी अमित सिसोदिया गिरफ्तार

raipur murder case
raipur murder case

रायपुर , 2 अप्रैल । raipur murder case :  रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए आरोपी अमित सिसोदिया (पारधी) को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की पहचान राधा पट्टी (30 वर्ष) निवासी पारधी मोहल्ला, उरला के रूप में हुई है ।

प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, वजह बना शक

raipur murder case : पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी कोई और नहीं, बल्कि महिला का प्रेमी ही है। आरोपी अमित सिसोदिया ने चरित्र शंका के चलते अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। मृतका मध्यप्रदेश की रहने वाली थी और अपने पूर्व पति को छोड़कर आरोपी के साथ उरला इलाके में रह रही थी।

स्कूल परिसर के पीछे मिला महिला का शव, पत्थर से कुचलकर हत्या

raipur murder case : पुलिस के मुताबिक बेदराम साहू की सूचना पर 31 मार्च 2026 को थाना उरला क्षेत्र के शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर के पीछे एक महिला का शव बरामद हुआ था। महिला के सिर और चेहरे पर पत्थर से गंभीर चोट के निशान थे, वहीं खून से सना पत्थर भी मौके पर मिला था। इस पर थाना उरला में अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस की जांच में खुली परतें, प्रेमी ने कबूला जुर्म

raipur murder case : पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देशन में टीम ने सीन ऑफ क्राइम और डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच की। जांच के दौरान आरोपी अमित सिसोदिया को चिन्हांकित कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतका उसकी प्रेमिका थी और दोनों साथ रह रहे थे।

raipur murder case : आवेश में आया प्रेमी बना कातिल, जुर्म कबूला

आरोपी ने स्वीकार किया कि चरित्र पर संदेह के चलते आवेश में आकर उसने पत्थर से वार कर महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त पत्थर भी जब्त कर लिया है और आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।


Read Moreपटना : जमीन विवाद के कारण रोहतास में बेटे के सामने व्यक्ति की हत्या