अंगदान से मानवता को नई दिशा: प्रोजेक्ट दधीचि से जुड़कर पशु चिकित्सा कर्मी बने प्रेरणा स्रोत

मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन की पहल, कलेक्टर ने अंगदान संकल्प लेने वाले कर्मचारी को किया सम्मानित

0
20
Project Dadhichi
Project Dadhichi

रायपुर ; 28 फरवरी Project Dadhichi :  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा संचालित प्रोजेक्ट दधीचि के तहत मानवता और जनसेवा की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल करते हुए बैरन बाजार स्थित जिला वेटनरी हॉस्पिटल में पदस्थ चिकित्सा कर्मचारी राजेश पटेल ने अंगदान का संकल्प लेकर समाज के समक्ष अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। जिले में संचालित प्रोजेक्ट दधीचि के अंतर्गत उन्होंने अंगदान के लिए पंजीयन कर जन जागरूकता का संदेश दिया।

अंगदान मानवता की सर्वाेच्च सेवा

Project Dadhichi : इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सम्मान पत्र प्रदान कर उनके इस पुनीत कार्य की सराहना की तथा कहा कि अंगदान मानवता की सर्वाेच्च सेवा है, जिससे कई लोगों को नया जीवन मिल सकता है।

पुनीत कार्य का हिस्सा बना

Project Dadhichi :  पटेल ने अपने संकल्प के बारे में कहा कि “मुझे बड़ी खुशी है कि मैं इस पुनीत कार्य का हिस्सा बना, मेरा जाने के बाद कोई और भी स्वस्थ जीवन के दे सकेगा।” उन्होंने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Project Dadhichi : समाज में अंगदान के प्रति जागरूकता

जिला प्रशासन द्वारा संचालित प्रोजेक्ट दधीचि के तहत अब तक 88 से अधिक लोगों ने अंग एवं संपूर्ण शरीर दान का संकल्प लिया है, जिससे समाज में अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे भी इस पुनीत कार्य से जुड़कर अंगदान का संकल्प लें। अधिक जानकारी एवं पंजीयन हेतु 9406049000 संपर्क नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

Project Dadhichi : अधिकारीगण उपस्थित

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार बिश्वरंजन, संयुक्त संचालक पशु स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. शंकरलाल उइके तथा लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता प्रभात सक्सेना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 


Read More : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी जशपुर जिले को बड़ी सौगात, 30.59 करोड़ की 9 सड़कों को मिली मंजूरी


Advertisement