नई दिल्ली: Priyanka Stands for Rahul: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को ‘देशद्रोही’ कहे जाने पर भाई का बचाव किया है। प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को कहा कि सत्तारूढ़ दल के लोग कुछ भी कहें, उन्हें फर्क नहीं पड़ता क्योंकि उनके भाई के लिए देश से बढ़कर कुछ नहीं है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को ‘‘देशद्रोही’’ कहे जाने पर शुक्रवार को कहा कि सत्तारूढ़ दल के लोग कुछ भी कहें, उन्हें फर्क नहीं पड़ता क्योंकि उनके भाई के लिए देश से बढ़कर कुछ नहीं है।
उन्होंने कहा कि जो लोग देश की आजादी के लिए 13 साल जेल में काटने वाले पंडित जवाहरलाल नेहरू और पाकिस्तान के दो टुकड़े करने वाली इंदिरा गांधी को ‘देशद्रोही’ कह सकते हैं, उनके लिए राहुल गांधी के लिए इस शब्द का इस्तेमाल करना कोई नई बात नहीं है।