प्रियंका गांधी का ‘फिलिस्तीन’ बैग लेकर संसद पहुंचना बना विवाद का कारण, सियासी घमासान शुरू

Priyanka Gandhi carried Palestine titled bag
Priyanka Gandhi carried Palestine titled bag

नई दिल्ली: Priyanka Gandhi carried Palestine titled bag: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। इस तस्वीर में प्रियंका गांधी के बैग पर “Palestine” लिखा हुआ नजर आ रहा है। इस बैग को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। प्रियंका के संसद में इस बैग के साथ आने पर बीजेपी ने उन पर निशाना साधा है।

Priyanka Gandhi carried Palestine titled bag: बीजेपी का आरोप: तुष्टिकरण की राजनीति

केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने प्रियंका गांधी पर मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रियंका गांधी फिलिस्तीन का समर्थन कर तुष्टिकरण कर रही हैं। उन्होंने इसे कांग्रेस की पुरानी नीतियों का हिस्सा बताया।

Priyanka Gandhi carried Palestine titled bag:पहले भी दिखा है प्रियंका गांधी का फिलिस्तीन प्रेम

यह पहली बार नहीं है जब प्रियंका गांधी फिलिस्तीन के समर्थन में नजर आई हों। कुछ समय पहले उन्होंने भारत में आए फिलिस्तीन के राजदूत अबेद एलराजेक अबू जेजर से मुलाकात की थी। इस दौरान राजदूत ने प्रियंका गांधी को वायनाड लोकसभा सीट से जीत की बधाई भी दी थी।

Priyanka Gandhi carried Palestine titled bag: इजराइल पर साधा था निशाना

इजराइल-हमास संघर्ष के दौरान भी प्रियंका गांधी ने इजराइल की आलोचना की थी। गाजा में हो रही मौतों को लेकर प्रियंका ने कहा था, “7,000 से अधिक लोगों की हत्या हुई है, जिसमें 3,000 मासूम बच्चे शामिल हैं। इसके बावजूद हिंसा नहीं रुक रही।”

वायनाड लोकसभा चुनाव के दौरान भी प्रियंका गांधी ने फिलिस्तीन के मुद्दे को बार-बार उठाया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह विषय उनके लिए कितना महत्वपूर्ण है। अब संसद में उनके “Palestine” लिखे बैग को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।


यह भी पढ़ें: नागालैंड का विविध और समृद्ध सांस्कृतिक चमत्कार का प्रतीक, हॉर्नबिल महोत्सव

#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here