रायपुर: Pre-Independence Day Celebration: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिफरा में हिंदी माध्यम और आत्मानंद के बच्चों का देश भक्ति गीत, पीटी ,परेड और योग से स्वतंत्रता दिवस उत्साह पूर्ण वातावरण में मनाने जोर शोर से तैयारी चल रही है l
वह व्याख्याता जय कौशिक ने जानकारी दी की स्वतंत्रता दिवस पर आजादी का प्रतीक तिरंगा लहराते हुए बच्चे हर घर तिरंगा का नारा लगाते हुए जोश भर रहे हैं लगातार अभियान चलाया जाएगा और सभी को तिरंगे का सम्मान से देश का सम्मान करने भाई चारा एकता की भावना भरने की कोशिश की जायेगी
Read More: तिफरा स्कूल में बाल कैबिनेट के लिए हुआ चुनाव,चुनाव प्रक्रिया को बच्चों ने जाना और मतदान में भाग लिया
तिफरा में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया बच्चों का उत्साह बढ़ाने प्राचार्य रवि कांत दुबे और हिमांशु पुनवा सहित शिक्षक भी तिरंगा लेकर दौड़े और लगातार देश भक्ति का नारा भारत माता की जय, वंदे मातरम,जय हिन्द के नारे लगाते तिफरा क्षेत्र में देश भक्ति का जज्बा पैदा करने प्रयास किया।
Pre-Independence Day Celebration: मानव श्रृंखला बनाकर जय हिन्द लिखा और हर घर तिरंगा का संदेश दिया गया
सभी शिक्षकों ने बच्चों को साथ लेकर मानव श्रृंखला में जय हिन्द लिखकर स्कूल के मैदान में एकता का संदेश दिया और तिरंगा सम्मान शपथ दिलाई गई जिसमें रंजना जायसवाल, अरुणा नर्मदा, दुर्गेश नंदिनी सिंह,सुमन शुक्ला, रीता सिंह, रेखा दुबे, रजनीगंधा बेहार, ज्योति सूर्या,जय कौशिक, कृष्ण कुमार तिवारी, द्वारिका सिंह, मिर्जा अजीम बेग विशेष रूप से बच्चों के साथ प्रयास किए।

Pre-Independence Day Celebration:मंच पर देश भक्ति गीत पीटी परेड के लिए डा मिलिंद भानदेव, सविता त्रिवेदी, सुमन जायसवाल, मधुलिका त्रिपाठी कृष्ण कुमार साहू प्रकाश वर्मा ने बच्चों को अभ्यास कराया और आगे महारैली निकालकर स्वतंत्रता दिवस जोश और उत्साह से मनाने सभी तैयार है।