बलौदाबाजार | Prakash Muni Nam Saheb : कबीर धर्मनगरी दामाखेड़ा आश्रम में सरपंच परिवार के द्वारा हमला करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। यहां पर पंथ श्री प्रकाश मुनि नाम साहेब के वंशज के ऊपर हमले की कोशिश की गई है। उनके वंशज उदित मुनिनाम साहेब को सरपंच पति और अन्य लोगों के द्वारा गाली गलौच की गई है।
फ़टाके फोडऩे को लेकर हुआ विवाद
Prakash Muni Nam Saheb : देर रात गृह मंत्री विजय शर्मा सहित पूर्व विधायक शिव रतन शर्मा विधायक इंद्रसाव कबीर नगरी दामाखेड़ा पहुंचे, जहां देर रात 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि सरपंच पति के द्वारा फ़टाके फोडऩे की बात को लेकर विवाद हुआ और आश्रम पर सभी लोग पहुंचकर नवोदित वंशाचार्य उदित नाम साहेब को गाली गलौच दिए और मेन गेट के पास हुडदंग किया।
Prakash Muni Nam Saheb : श्री प्रकाश मुनि नाम साहेब काफी आहत
जिससे पंथ श्री प्रकाश मुनि नाम साहेब काफी आहत हुए हैं। साथ ही कबीर पंथ के अनुयायियों को इस बात से काफी झटका लगा है। वही एसपी सहित पुलिस जवान भी मौके पर तत्काल पहुंचे और दामाखेड़ा के चप्पे चप्पे में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने कुछ हुड़दंगियों को हिरासत में ले लिया है। पंथ श्री प्रकाश मुनि नाम साहेब ने बताया कि सरपंच पति आज से नहीं सालों से आश्रम के प्रति दुर्भावना रखते हैं।
Prakash Muni Nam Saheb : हुड़दंगियों को आश्रम में भेज कर गाली गलौच किया
उनके और साथियों के द्वारा हुड़दंगियों को आश्रम में भेज कर गाली गलौच किया। साथ ही उदित मुनि नाम साहेब को बाहर निकलने धमकी दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, सरपंच पूर्णिमा देवांगन के पति पूरण देवांगन के चाचा के घर के सामने प्रकाश मुनि के बेटे ने पटाखे फोड़ दिए थे।
Prakash Muni Nam Saheb : पुलिस ने अब तक 10 से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया
पहले से चली आ रही रंजिश के चलते विवाद बढ़ गया, और यह झगड़ा देर रात हिंसक घटना में बदल गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। सिमगा थाने में 15 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई, और पुलिस ने अब तक 10 से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया है।
Prakash Muni Nam Saheb : सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान
पुलिस ने आश्रम के सीसीटीवी फुटेज का इस्तेमाल करते हुए आरोपियों की पहचान शुरू की है और उनकी धरपकड़ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कहा है कि जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आश्रम के सचिव छम्मन वर्मा ने 15 लोगों के खिलाफ शिकायत किया
Prakash Muni Nam Saheb : वहीं आश्रम के सचिव छम्मन वर्मा ने 15 लोगों के खिलाफ शिकायत किया है। जहां नामजद एफ आई आर दर्ज किया गया है। सरपंच पति सहित 4 लोग अभी फरार हैं। जिसे पुलिस तलाश कर रही है, 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिन्हे भाटापारा थाने में रखा गया है।