ब्राजील के फेवेला में पुलिस और अपराधियों के बीच गोलीबारी, 10 की मौत, कई घायल

barjil
Police and criminals shoot out in Brazil's favela, 10 dead, many injured
रियो डी जनेरियो, (वार्ता) ब्राजील के रियो डी जनेरियो में पुलिस कार्रवाई में कम से कम 10 लोग मारे गये और कई अन्य घायल हो गये।
स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी है। पुलिस के मुताबिक इलाके में दबदबा रखने वाले आपराधिक समूह के कई नेताओं को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने बुधवार सुबह अभियान शुरू किया। पुलिस अधिकारी जब महानगर के उत्तरी भाग में पेन्हा फ़ेवेला पहुंचे, तो उन पर गोलियों की बौछार कर दी गई। पुलिस ने कहा, “जवाब में जवानों ने अपने भी गोलियां चलायीं और दोनों ओर से भीषण गोलीबारी हुई। इस दौरान में राइफलें, गोला-बारूद, हथगोले और ड्रग्स जब्त किए गए।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here