नई दिल्लीः PM Modi on 79th Independence Day: 79वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर देश भर में जश्न का माहौल रहा । मुख्य समारोह में लाल किले पर तिरंगा फहराने के बाद पीएम मोदी राष्ट्र को संबोधित किया। पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे वीर जवानों ने दुश्मनों को उनकी कल्पना से परे जाकर मारा है। ऑपरेशन सिंदूर उसी आक्रोश की अभिव्यक्ति है।
उन्होंने हर क्षेत्र में देश की आत्मनिर्भरता का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र के लिए आत्मसम्मान की सबसे बड़ी अनुभूति आत्मनिर्भरता है। उन्होंने दिवाली से जीएसटी दरें कम करने, युवा रोजगार योजना, सुदर्शन चक्र मिशन समेत कई बड़े ऐलान किए।
PM Modi on 79th Independence Day: 140 करोड़ देशवासियों के लिए संकल्पों का पर्व -पीएम मोदी
पीएम मोदी ने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा- आजादी का यह महापर्व 140 करोड़ देशवासियों के लिए संकल्पों का पर्व है, सामूहिक सिद्धियों और गौरव का पर्व है। हृदय गर्व से भरा हुआ है। एकता की भावना को मजबूती मिल रही है। 140 करोड़ देशवासी तिरंगे के रंग में रंगे हैं।
प्रकृति हम सबकी परीक्षा ले रही है। पिछले कुछ दिनों में भूस्खलन, बादल का फटना जैसी घटनाएं हुईं। राज्य सरकार और केंद्र सरकार मिलकर राहत और बचाव के काम में पूरी शक्ति के साथ जुटे हैं।
पीएम मोदी ने लाल किले से समृद्ध भारत का दिया मंत्र
PM Modi on 79th Independence Day: पीएम मोदी ने कहा-कोटि-कोटि लोगों के संकल्प से समृद्ध भारत बन सकता है। ये किसी राजनीति का मंत्र नहीं है। भारत की बनी हुई चीजें जिसमें देश की मिट्टी की गंध हो, जिसमें लोगों का पसीना लगा हो। समृद्ध भारत के लिए कदम उठाएं यही समय की मांग है।
ऑपरेशन सिंदूर पर पीएम मोदी ने कहा हमारे वीर जवानों ने दुश्मनों को उनकी कल्पना से परे जाकर मारा है
पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा- हमारे वीर जवानों ने दुश्मनों को उनकी कल्पना से परे जाकर मारा है। पहलगाम में जिस तरह से धर्म पूछ-पूछकर मार गया। पूरा हिंदुस्तान आक्रोश से भरा हुआ था। ऑपरेशन सिंदूर उसी आक्रोश की अभिव्यक्ति है। 22 अप्रैल के बाद हमने सेना को खुली छूट दे दी। रणनीति. लक्ष्य, समय वो चुनें। और हमारी सेना ने वो करके दिखाया जो कई दशकों तक कभी हुआ नहीं था।
PM Modi on 79th Independence Day: सैकड़ों किलोमीटर दुश्मन की धरती में घुसकर के उन्हें मिट्टी में मिला दिया। उन्होंने कहा कि अगर फिर ऐसा दुस्साहस किया तो हम उन्हें मुंहतोड़ जवाब देंगे। अब हमने एक न्यू नॉर्मल प्रस्थापित किया है। आतंक को और आतंकियों को ताकत देने वालों को अब हम अलग-अलग नहीं मानेंगे…भारत ने तय कर लिया है कि परमाणु की धमकियों को अब हम सहने वाले नहीं है।
खून और पानी एक साथ नहीं बहेंगे-पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि खून और पानी एक साथ नहीं बहेंगे। देशवासियों को अब पता चल चुका है सिंधु समझौता कितना अन्यापूर्ण है। देश की नदियों का पानी दुश्मन की धरती को सींच रहा है और हमारा किसान पानी के लिए तरस रहा है।
आत्मसम्मान की सबसे बड़ी अनुभूति आत्मनिर्भरता-पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा- एक राष्ट्र के लिए आत्मसम्मान की सबसे बड़ी अनुभूति आत्मनिर्भरता है। विकसित भारत का आधार भी है आत्मनिर्भरता। दुर्भाग्य तो तब होता है जब निर्भरता की आदत लग जाती है। ये आदत खतरे से खाली नहीं हैं। इसलिए आत्मनिर्भर होने के लिए जागरूक रहना पड़ता है। आत्मनिर्भरता सिर्फ आयात-निर्यात से जुड़ा नहीं है। यह हमारे सामर्थय से जुड़ा होता है। आत्मनिर्भऱता खत्म होती है तो सामर्थ्य भी खत्म होता जाता है।
PM Modi on 79th Independence Day: इसलिए सामर्थ्य को बचाए रखने के लिए आत्मनिर्भरता जरूरी है। ऑपरेशन सिंदूर में हमने देखा कि अगर हम आत्मनिर्भर नहीं होते तो ऑपरेशन सिंदूर इतनी गति से कर पाते। हमें इसकी चिंता बनी रहती कि पता नहीं कौन हथियार-सामान देगा, नहीं देगा। लेकिन भारतीय सेना आत्मनिर्भरता के साथ लगातार अपना काम करती रही। पिछले 10 साल से हम सेना में आत्मनिर्भरता को बल देते रहे, इसलिए ऑपरेशन सिंदूर को सफलता से अंजाम दे सके।
टेक्नोलॉजी और ऊर्जा पर बोले पीएम मोदी
पीएम मोदी ने टेक्नोलॉजी को देश के विकास की अहम जरूरत बताया और कहा कि इसी साल के अंत तक मेड इन इंडिया सेमीकंडक्टर चिप्स बाजार में आ जाएगी। उन्होंने ऊर्जा के क्षेत्र में उपलब्धियों का भी जिक्र किया और कहा कि 11 वर्ष में सोलर एनर्जी 30 गुना बढ़ चुकी है।
PM Modi on 79th Independence Day: हम नए-नए डैम बना रहे हैं ताकि हाइड्रो पावर का विकास हो। मिशन ग्रीन हाइड्रोनजन के तहत भारत हजारों करोड़ों का निवेश कर रहा है। न्यूक्लियर एनर्जी में भी भारत तेजी से पहल कर रहा है। 2047 तक हम परमाणु ऊर्जा क्षमता 10 गुना से भी अधिक बढ़ाने की क्षमता का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहे हैं। प्राइवेट सेक्टर के लिए भी परमाणु ऊर्जा के द्वार खोल दिए गए।
देश का धन विदेश क्यों जाए-पीएम मोदी
PM Modi on 79th Independence Day: क्या फाइटर विमानों का जेट इंजन अपना होना चाहिए या नहीं? क्या समय की मांग नहीं है? रिसर्च और डेवलपमेंट में और जोर लगाएं। जैसे दुनिया को हमने दिखा दिया यूपीआई की ताकत.. हमारे अपने प्लेटफॉर्म क्यों न हो? क्यों देश का धन बाहर जाए? फर्टीलाइजर के लिए हमें विदेशों पर निर्भर नहीं रहना पड़े। देश की जरूरत के मुताबिक हम अपना फर्टिलाइजर तैयार करें। हमने कोविड के समय यह करके दिखाया है। हमने वैक्सीन तैयार की।
समुद्र मंथन, क्रिटिकल मिनरल का पीएम मोदी ने किया जिक्र
PM Modi on 79th Independence Day: पीएम मोदी ने कहा- हम समुद्र के भीतर तेल और गैस के भंडार को खोजने के लिए मिशन मोड में काम कर रहे हैं और एक नए मिशन की शुरुआत कर रहे हैं। इसके तहत समुद्र में छिपे ऊर्जा के भंडारों की खोज की जाएगी। हम क्रिटिकल मिनरल की टेक्नोलॉजी में अहम भूमिका है। 12 से अधिक जगहों पर खोज का अभियान चल रहा है। इस दिशा में भी हम आगे बढ़ रहे हैं।
पीएम मोदी ने सुधांशु शुक्ला, स्पेस मिशन का किया जिक्र
पीएम मोदी ने कहा- सुधांशु शुक्ला स्पेस मिशन से लौट चुके हैं वे भारत आ रहे हैं। हम अपने बलबूते स्पेस में जाने और स्पेस स्टेशन बनाने के लिए काम कर रहे हैं। देश के तीन सौ से ज्यादा स्टार्टअप स्पेस के लिए काम कर रहे हैं।
किसी की लकीर छोटी करने ऊर्जा न खपाएं-पीएम मोदी
PM Modi on 79th Independence Day: पीएम मोदी ने कहा- किसी की लकीर छोटी करने के लिए अपनी ऊर्जा नहीं खपानी है। हमें पूरी ऊर्जा के साथ हमारी लकीर लंबी करनी है। अगर हम ऐसा करते हैं तो दुनिया भी हमारा लोहा मानती है। वैश्विक परिस्थिति में आर्थिक स्वार्थ तेजी से बढ़ रहा है। इसलिए अब हमें अपनी लकीर लंबी करनी है। अगर हमने यह रास्ता चुन लिया तो कोई भी वैश्विक स्वार्थ हमें अपनी चंगुल नहीं फंसा सकता है।
दिवाली पर पीएम मोदी ने तोहफे का किया ऐलान
PM Modi on 79th Independence Day: पीएम मोदी ने कहा कि इस दिवाली में आपको एक बहुत बड़ा तोहफा मिलने वाला है। पिछले 8 साल पहले हमने जीएसटी लाकर रिफॉर्म की शुरुआत की। अब समय की मांग के मुताबिक हमने इसका रिव्यू किया। राज्यों से भी विचार-विर्मश किया। अब हम दिवाली पर जीएसटी रिफॉर्म का तोहफा लेकर आ रहे हैं। इससे जीएसटी काफी कम हो जाएंगे, लोगों को राहत मिलेगी।
प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना का ऐलान
PM Modi on 79th Independence Day: पीएम मोदी ने कहा हम युवाओं के लिए एक लाख करोड़ की योजना लागू कर रहे हैं। प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना आज से ही लागू हो रही है। निजी क्षेत्र में पहली नौकरी पानेवाले नौजवान को 15 हजार रुपये सरकार देगी। कंपनियों को भी प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह योजना साढ़े तीन करोड़ युवाओं को रोजगार का अवसर उपलब्ध कराएगी।
पीएम धन धान्य कृषि योजना का ऐलान
PM Modi on 79th Independence Day: पीएम मोदी ने अपने संबोधन में किसानों के लिए पीएम धन धान्य कृषि योजना का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि किसानों और मछुआरों के प्रति किसी कभी अहितकारी नीति के आगे मोदी दीवार बनकर खड़ा है। भारत अपने किसानों, पशुपालकों, मछुआरों के संबंध में कोई समझौता नहीं स्वीकार करेगा।
गरीबी क्या होती है, मुझे किताबों में नहीं पढ़ना पड़ा-पीएम मोदी
PM Modi on 79th Independence Day: गरीबी क्या होती है मुझे कभी किताबों में नहीं पढ़ना पड़ा है। सरकार फाइलों में नहीं होनी चाहिए, सरकार देश के नागरिकों की लाइफ में होनी चाहिए। 25 करोड़ से ज्यादा गरीब गरीबी की रेखा को पार कर चुके हैं।
विविधता हमारी बहुत बड़ी विरासत-पीएम मोदी
PM Modi on 79th Independence Day: हम विविधता को सेलिब्रेट करना चाहते हैं। विविधता हमारी बहुत बड़ी विरासत है। गौरव है। प्रयागराज के महाकुभ में देखा। विविधता को कैसे जिया जाता है। हमारी भाषाएं जितनी समृद्ध होंगी उतनी ही हमारी ताकत बढ़ेगी। पांडुलिपी में ज्ञान के भंडार भरे हैं। उस ज्ञान की समृद्धि आनेवाली पीढ़ियों के लिए काम करे। ये देश सरकारें नहीं बनाती। यह देश कोटि-कोटि लोगों के पुरुषार्थ से बनता है।
घुसपैठियों पर पीएम मोदी ने हाई पावर डेमोग्राफी मिशन का किया ऐलान
PM Modi on 79th Independence Day: पीएम मोदी ने कहा-देश की डेमोग्राफी को बदला जा रहा है। नए संकट के बीज बोए जा रहे हैं। घुसपैठिए हमारे रोजगार छीन रहे हैं। बहन बेटियों को निशाना बना रहे, ये बर्दाश्त नहीं होगा। ये देश सहन नहीं करेंगा।
डेमोग्राफी बदलने से राष्ट्र की सुरक्षा पर संकट खड़ा होता है। कोई देश इसे बर्दाश्त नहीं कर सकता है। हम ऐसी हरकतों को स्वीकर नहीं करें। हमने एक हाई पावर डेमोग्राफी मिशन शुरू करने का फैसला लिया है। यह इस संकट को निपटाने के लिए तय समय में सुविचारित रूप से कार्य करेगा।
पीएम मोदी ने RSS की तारीफ की
PM Modi on 79th Independence Day: आज मैं बहुत गर्व के साथ इस बात का जिक्र करना चाहता हूं। आज से 100 साल पहले एक संगठन का जन्म हुआ। राष्ट्रीय स्वयसेवक संघ.. 100 साल की राष्ट्र की सेवा एक बहुत ही गौरवपूर्ण स्वर्णिम पृष्ठ है। व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण से लेकर संकल्प को लेकर 100 साल तक मां भारती के कल्याण का लक्ष्य लेकर स्वयसेवकों ने मातृभूमि के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित किया है।
सेवा समर्पण संगठन और अप्रतिम अनुशासन जिसकी पहचान रही है। ऐसा राष्ट्रीय स्वयसेवक संघ दुनिया का सबसे बड़ा एनजीओ है। 100 साल का उसका समर्पण का इतिहास है। आज लाल किले की प्राचीर से 100 साल की इस राष्ट्र सेवा की यात्रा में योगदान करने वाले सभी स्वयसेवकों का आदरपूर्वक स्मरण करता हूं। देश गर्व करता है राष्ट्रीय स्वय सेवक संघ की इस 100 साल की भव्य समर्पित यात्रा को और हमें प्रेरणा देता रहेगा।
पीएम मोदी ने सुदर्शन चक्र मिशन का किया ऐलान
PM Modi on 79th Independence Day: पीएम मोदी ने कहा कि 2035 तक अहम स्थलों को सुरक्षा कवच देंगे। इसके लिए सुदर्शन चक्र मिशन की शुरुआत की जा रही है। अहम स्थलों को सुदर्शन चक्र की तरह सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। यह एक पावरफुल वेपन सिस्टम होगा। यह दुश्मन के हमले को रोकने के साथ ही कई गुना ताकत से हिटबैक भी करेगा। इस सुरक्षा कवच का लगातार विस्तार होगा। पीएम मोदी ने कहा कि श्री कृष्ण की प्रेरणा लेकर इसकी शुरुआत की जा रही है।
जिसने फौलादी चट्टानों को तोड़ा है, उसने ही समय को मोड़ा है’,
PM Modi on 79th Independence Day: ‘जिसने फौलादी चट्टानों को तोड़ा है, उसने ही समय को मोड़ा है’, पीएम मोदी ने इसी उद्घोष के साथ अपने संबोधन को विराम दिया। राष्ट्रगान के साथ ही लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह का यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। लाल किले से अपना भाषण खत्म करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों और वहां मौजूद पब्लिक के बीच पहुंचे और उनका अभिवादन किया।