प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू से की शिष्टाचार भेंट

PM Modi met President Murmu
PM Modi met President Murmu

नई दिल्ली: PM Modi met President Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसकी जानकारी राष्ट्रपति भवन ने दी है। राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक एक्स हैंडल ने दोनों की तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसमें पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू एक साथ दिख रहे हैं।

PM Modi met President Murmu: राष्ट्रपति मुर्मू से पीएम मोदी की शिष्टाचार भेंट

राष्ट्रपति भवन की तरफ से साझा की गई तस्वीरों में से एक में पीएम मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू को Bouquet देते दिख रहे हैं। दूसरी तस्वीर में दोनों आपस में बात करते वक्त मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं, जिससे अंदाज़ा लगया जा सकता है कि मुलाकात गर्मजोशी रही।

राष्ट्रपति ने आज दिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

PM Modi met President Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में वीरता, सामाजिक सेवा, खेल, पर्यावरण, कला एवं संस्कृति और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के सेक्टर्स में असाधारण उपलब्धियां हासिल करने वाले 20 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार पाने वाले बच्चों को बधाई दी।

Also Read :   देश का पहला अनोखा वाइल्डलाइफ-फ्रेंडली हाईवे, NHAI की अनूठी पहल; रेड मार्किंग तकनीक अपनाई गई

पुरस्कार से देशभर के बच्चों को मिलेगी प्रेरणा

PM Modi met President Murmu: राष्ट्रपति ने कहा कि पुरस्कार विजेता बच्चों ने अपनी फैमिली, समुदायों और पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उम्मीद है कि प्रोत्साहित किए जाने के उद्देश्य से दिए जाने वाले यह पुरस्कार देशभर के सभी बच्चों को प्रेरण देंगे।

राष्ट्रपति ने समझाया वीर बाल दिवस का महत्व

PM Modi met President Murmu: राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, ‘किसी देश की महानता तभी तय होती है जब उसके बच्चे देशभक्ति और उच्च आदर्शों से भरे हों। वीर बाल दिवस के महत्व के बारे में उन्होंने कहा कि करीब 320 साल पहले, सिखों के 10वें गुरु, गुरु गोविंद सिंह जी और उनके चार पुत्रों ने सच और इंसाफ के समर्थन में लड़ते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया था।

Read More :  चार श्रम कानूनों पर पीआईबी रायपुर ने किया मीडिया से संवाद