गुटेनबर्ग (स्वीडन), 17 मई 2026 । PM Modi at Gutenburg Sweden: स्वीडन के गुटेनबर्ग में भारतीय समुदाय ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। समारोह के दौरान स्वीडिश ओपेरा गायिका शार्लोटा हुल्ड्ट ने स्वागत के दौरान गीत ‘वैष्णव जन तो’ गाया। इस पर पीएम मोदी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बापू के शाश्वत विचार स्वीडन में आज भी गूंज रहे हैं।
PM Modi at Gutenburg Sweden: महात्मा गांधी के विचार हम सभी को एक बेहतर दुनिया बनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं
महात्मा गांधी के विचार हम सभी को एक बेहतर दुनिया बनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जब वहां पहुंचे तो बड़ी संख्या में जुटे भारतीय समुदाय के लोगों से उनकी मुलाकात हुई। लोग स्वीडन और भारत के झंडे लेकर ‘मोदी मोदी’ के नारे लगा रहे थे और उनका स्वागत कर रहे थे।
पीएम मोदी ने कहा कि गुटेनबर्ग में भारतीय समुदाय का प्यार और अपनापन ‘बहुत ही दिल छू लेने वाला’ था। पीएम मोदी और उनके स्वीडिश समकक्ष उल्फ क्रिस्टर्सन ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और एक ऑर्केस्ट्रा प्रस्तुति देखी।
यह देखकर खुशी होती है कि बापू के विचार आज भी स्वीडन में गूंज रहे हैं
PM Modi at Gutenburg Sweden: उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “गुटेनबर्ग में भारतीय समुदाय का स्नेह और गर्मजोशी वास्तव में दिल को छू लेने वाली है। भारत के साथ उनका गहरा जुड़ाव और भारत-स्वीडन संबंधों को मजबूत करने में उनका योगदान हम सभी के लिए गर्व की बात है।”
उन्होंने कहा, “यह देखकर खुशी होती है कि बापू के विचार आज भी स्वीडन में गूंज रहे हैं। स्वागत कार्यक्रम में स्वीडिश ओपेरा गायिका शार्लोटा हुल्ड्ट ने ‘वैष्णव जन तो’ गाया। महात्मा गांधी के विचार हमें एक बेहतर दुनिया बनाने की प्रेरणा देते रहें।”
गुटेनबर्ग एयरपोर्ट पर मुझे रिसीव करने के लिए प्रधानमंत्री क्रिस्टर्सन का आभारी हूं
PM Modi at Gutenburg Sweden: इससे पहले दिन में पीएम मोदी नीदरलैंड की अपनी यात्रा पूरी करने के बाद स्वीडन पहुंचे थे। हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन ने उनका स्वागत किया। पीएम ने लिखा, “गुटेनबर्ग एयरपोर्ट पर मुझे रिसीव करने के लिए प्रधानमंत्री क्रिस्टर्सन का आभारी हूं।
इस अहम यात्रा के दौरान भारत-स्वीडन दोस्ती को और मजबूत करने की उम्मीद है।” उन्होंने कहा, “स्वीडन और भारत का एक महत्वपूर्ण साझेदार है, खासकर टेक्नोलॉजी, सस्टेनेबिलिटी, इनोवेशन और रिसर्च एवं डेवलपमेंट के क्षेत्रों में।”
दोनों प्रधानमंत्री भारत-स्वीडन संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे
PM Modi at Gutenburg Sweden: इस यात्रा से पहले स्वीडिश ग्रिपेन लड़ाकू विमानों ने पीएम मोदी के विमान को स्वीडन की हवाई सीमा में एस्कॉर्ट किया था। इस दौरे में दोनों प्रधानमंत्री भारत-स्वीडन संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे और व्यापार बढ़ाने के नए अवसरों पर चर्चा करेंगे।
इसके अलावा दोनों नेता यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री को संबोधित करेंगे, जिसमें यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन भी शामिल होंगी।
PM Modi at Gutenburg Sweden: विदेश मंत्रालय (एमईए) की ओर से जारी बयान के मुताबिक, अपनी यात्रा के दौरान, पीएम मोदी और क्रिस्टर्सन दोनों देशों के बीच संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे और दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ाने के लिए सहयोग के नए रास्ते तलाशेंगे।
Read More : वट सावित्री व्रत पर सुहागिन महिलाओं ने की बरगद के वृक्ष की पूजा, पति की लंबी उम्र की कामना
#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार
(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)
















