छत्तीसगढ़ की विभूतियाँ: पद्म पुरस्कार प्राप्त महान व्यक्तित्वों की प्रेरक यात्रा – एक फोटो प्रदर्शनी कार्यक्रम का शुभारंभ

photo exhibition
photo exhibition

रायपुर, 2 मार्च । photo exhibition : छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष के अवसर पर क्लाउड एवं संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ के द्वारा “छत्तीसगढ़ की विभूतियाँ: पद्म पुरस्कार प्राप्त महान व्यक्तित्वों की प्रेरक यात्रा –दो दिवसीय विशेष फोटो प्रदर्शनी आयोजन का अंतिम दिन 3 मार्च को होगा। यह प्रदर्शनी कला वीथिका, महंत घासीदास संग्रहालय परिसर में दोपहर 12 बजे से रात्रि 7 बजे तक आम दर्शकों के लिए खुली रहेगी।

व्यक्तित्वों की जीवन-यात्रा

इस प्रदर्शनी का उद्देश्य छत्तीसगढ़ राज्य के उन विशिष्ट व्यक्तित्वों की जीवन-यात्रा, संघर्ष, उपलब्धियों एवं समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान को रेखांकित करना है, जिन्हें देश के प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। इस संकलित प्रदर्शनी में महान विभूतियों के व्यक्तित्व और कृतित्व को प्रस्तुत किया जाएगा। प्रत्येक चित्र के साथ संक्षिप्त विवरण भी प्रदर्शित किया जाएगा, जिससे आगंतुकों को उनके जीवन के महत्वपूर्ण पड़ावों और प्रेरक प्रसंगों की जानकारी मिल सके।

गौरवशाली अतीत से परिचय 

photo exhibition : क्लाउड एवं संस्कृति विभाग का मानना है कि ऐसे आयोजन न केवल समाज को अपने गौरवशाली अतीत से परिचित कराते हैं, बल्कि युवा पीढ़ी को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी प्रदान करते हैं। प्रदर्शनी के माध्यम से यह संदेश दिया जाएगा कि समर्पण, परिश्रम और समाजसेवा की भावना से व्यक्ति राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकता है।

प्रदर्शनी में शिक्षा, कला, साहित्य, लोकसंस्कृति, समाजसेवा, विज्ञान तथा अन्य विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पद्म सम्मानित महानुभावों की उपलब्धियों को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा।

photo exhibition : शिक्षाप्रद कार्य युवाओं का मार्गदर्शन कर रही है

इस कार्यक्रम के आयोजन में पद्मश्री मदन चौहान ने कार्यक्रम की बहुत सराहना की। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से लोगों के बीच छत्तीसगढ़ की विभूतियां के जीवन पर केन्द्रित उनके शिक्षाप्रद कार्य युवाओं के लिए मार्गदर्शन का कार्य कर रही है।

photo exhibition : सूफियाना अंदाज में आयोजन की सराहना 

पदमश्री भारती बंधु ने सूफियाना अंदाज में इस आयोजन के लिए आयोजन करता संस्कृति विभाग एवं क्लाउड से दीपेंद्र दीवान की इस आयोजन के लिए अत्यंत सराहना की उन्होंने इस प्रकार के आयोजन करते रहने के लिए दीपेंद्र को मार्गदर्शन दिया ।

photo exhibition : बच्चों एवं युवा वर्ग को प्रेरित करने वाली गीत

इस कार्यक्रम में पद्म श्री शमशाद बेगम जी ने बच्चों एवं युवा वर्ग को प्रेरित करने वाली गीत के साथ शुरुवात की और युवाओं में जोश भरा। संचालक विवेक आचार्य ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा इस प्रदर्शनी से युवा अच्छे कार्य के लिए प्रेरणा ले और ऐसे ही अग्रसर रहे अपने सपनों को मेहनत करके पूरा करे । संस्कृति संचालक विवेक आचार्य (आईएफएस) के अनुसार यह प्रदर्शनी समाज के सभी वर्गों के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगी और छत्तीसगढ़ की विभूतियों के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना को और अधिक सशक्त बनाएगी।

photo exhibition : प्रदेश की सांस्कृतिक चेतना

उमेश मिश्रा उपसंचालक संस्कृति ने कहा यह आयोजन प्रदेश की सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करने और राज्य की उपलब्धियों पर गर्व की अनुभूति कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

कार्यक्रम के आयोजक दीपेंद्र दीवान के द्वारा विद्यालयों, महाविद्यालयों, शोधार्थियों, कला प्रेमियों तथा आम नागरिकों से इस प्रदर्शनी में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है।


Read More :  रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह “रंगोत्सव” मुख्यमंत्री हुए शामिल


#छत्तीसगढ,#मध्यप्रदेश#महाराष्ट्र,#उत्तर प्रदेश,#बिहार