बड़ी दुर्घटना टालने वाले पेट्रोल पंप कर्मचारी सम्मानित

पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

0
4
Petrol pump
Petrol pump

रायपुर, 22 फरवरी । Petrol pump : 18 फरवरी 2026 को थाना उरला क्षेत्रांतर्गत कर्मा चौक स्थित संगीता पेट्रोल पंप पर एक गंभीर घटना घटित हुई। मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों द्वारा अपने वाहन में पेट्रोल भरवाते समय अपने पास रखें लाइटर से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में आग लगा दी गई।

पेट्रोल पंप परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति

Petrol pump :  जिससे मोटरसाइकिल की टंकी के साथ-साथ पेट्रोल मशीन के नोजल में भी आग लग गई जिससे पेट्रोल पंप परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई तथा एक बड़ी दुर्घटना की आशंका उत्पन्न हो गई।

पेट्रोल पंप के बहादुर कर्मचारियों को सम्मान

Petrol pump :  ऐसी आपात स्थिति में पेट्रोल पंप के कर्मचारी चुड़ामणी देवांगन एवं जितेन्द्र गिरी गोस्वामी ने असाधारण सूझबूझ, साहस और तत्परता का परिचय दिया। बिना घबराए दोनों तुरंत सक्रिय हुए। चुड़ामणी देवांगन ने फायर इन्टिंग्यूशर की मदद से तत्काल आग बुझाया इसमें और अपनी त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही से आग को फैलने से रोक दिया।

Petrol pump :  साहसिक प्रयासों के कारण बड़ी दुर्घटना टली 

इसमें जितेंद्र गिरी ने उनकी मदद की दोनों की सतर्कता एवं साहसिक प्रयासों के कारण एक संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई तथा जन-धन की व्यापक हानि होने से बचाव हुआ।

Petrol pump :  पुलिस कमिश्नर द्वारा सम्मानित 

इनके सराहनीय एवं कर्तव्यनिष्ठ कार्य के लिए चुड़ामणी देवांगन एवं जितेन्द्र गिरी गोस्वामी को डॉ. संजीव शुक्ला, पुलिस कमिश्नर रायपुर द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। उनके इस साहसिक एवं अनुकरणीय कार्य की सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है।


Read More : आरटीआई तंत्र को पुनर्जीवित करने की तैयारी में कांग्रेस, राष्ट्रीय कॉन्क्लेव का प्रस्ताव

#छत्तीसगढ,#मध्यप्रदेश#महाराष्ट्र,#उत्तर प्रदेश,#बिहार