रायपुर: PCC Press Conference: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुये कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था बद से बद्तर होते जा रही है। दीपावली के तीन दिनों में राजधानी रायपुर में 7 हत्यायें हुई है। राजधानी से लगे भिलाई, दुर्ग जिले में 4 हत्यायें हुई है। तीन से चार दिनों में राजधानी क्षेत्र में रायपुर भिलाई में कुल 11 हत्यायें हुई है।
जब देश का सबसे बड़ा त्योहार हो तब यह उम्मीद की जाती है, सरकार और पुलिस कानन व्यवस्था को बनाये रखने के लिये अतिरिक्त सतर्कता बरतेगी। उस समय चार दिनों में 11 हत्यायें होना राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।
छत्तीसगढ़ की स्थिति तो बिहार, यूपी से भी ज्यादा डरावनी हो गयी है। यह सरकार छत्तीसगढ़ को मणीपुर बनाने पर तुली है। प्रदेश में पहली बार हो रहा कि जातीय आधार पर संघर्ष हो रहा है।राजधानी के सकरी गांव में दंगा हो गया, एक घर में आग लगा दिया गया, वाहनों को जला दिया गया, यदि परिवार वाले गांव छोड़कर नहीं जाते 11 सदस्य का पूरा परिवार घर में जिंदा जल गया होता।
PCC Press Conference: मुख्यमंत्री, गृह मंत्री को पद से हटाया जाए – कांग्रेस
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश में अब धार्मिक स्थल भी सुरक्षित नही है। दामाखेड़ा जो कबीर पंथ का दुनिया का सबसे बड़ा तीर्थ स्थान माना जाता है। दामाखेड़ा आश्रम के बाहरी इलाके में 50-60 लोग पहुंचे और आश्रम परिसर में आग लगाने का प्रयास किया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बलौदाबाजार में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ हुआ सरकार ने ध्यान नहीं दिया। एसपी, कलेक्टर कार्यालय जला दिया गया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि हम मांग करते है कि एसी निक्कमी सरकार को जो लागो के जान माल की रक्षा नहीं कर पा रही उस सरकार के मुखिया और गृहमंत्री को तत्काल पद से हटाया जाये। पत्रकारवार्ता में प्रमुख रूप से संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, प्रवक्ता सत्य प्रकाश सिंह उपस्थित थे।