पटना में सात करोड़ रुपए मूल्य का मादक पदार्थ बरामद, बड़ा सप्लायर गिरफ्तार

0
5
Patna Drugs worth Rs 7crore
Patna Drugs worth Rs 7crore

पटना, 15 मार्च । Patna Drugs worth Rs 7crore : बिहार की पटना पुलिस मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में पटना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली जब खगौल थाना क्षेत्र के एक घर में छापेमारी कर करीब पांच किलोग्राम उच्च गुणवत्ता का हेरोइन और ब्राउन शुगर बरामद किया गया है।

बड़े सप्लायर को गिरफ्तार

Patna Drugs worth Rs 7crore : इस मामले में एक बड़े सप्लायर को गिरफ्तार किया गया है। बरामद मादक पदार्थों की कीमत 7.50 करोड़ रुपए से ज्यादा आंकी जा रही है। पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा ने रविवार को बताया कि पटना पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस को मिली गुप्त सूचना

Patna Drugs worth Rs 7crore : पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खगौल थाना क्षेत्र के नैनचक मुस्तफापुर में मादक पदार्थ की बड़ी तस्करी की जा रही है और यहीं से पूरे इलाके में मादक पदार्थों की आपूर्ति की जा रही है। इसी सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, दानापुर-1 के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित घर में छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने पकड़ लिया

Patna Drugs worth Rs 7crore : छापेमारी के दौरान पुलिस को देखते ही घर का मालिक कल्लू पासवान भागने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। घर की तलाशी के दौरान 2.026 किलोग्राम हेरोइन और 2.820 किलोग्राम ब्राउन शुगर यानी कुल 4.846 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद किया गया है।

Patna Drugs worth Rs 7crore :  हेरोइन बरामद किया गया

उन्होंने बताया कि जो हेरोइन बरामद किया गया है वह बहुत उच्च गुणवत्ता का है। वहां से एक डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक तराजू, 2400 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। बरामद मादक पदार्थ का अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित मूल्य लगभग 7.5 करोड़ रुपए आंका जा रहा है।

Patna Drugs worth Rs 7crore :  जमीन के कागजात और बैंक पासबुक भी मिले

इनके घर से कुछ जमीन के कागजात और बैंक पासबुक भी मिले हैं जिनकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में कल्लू पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस धंधे में उनके परिवार के अन्य सदस्य भी लगे हुए थे। उन पर भी कार्रवाई की जा रही है। (आईएएनएस)


Read Moreछोटे गांव बड़ा धमाका राजपाल यादव की जंगल से मंगल होने की दास्तान


#छत्तीसगढ,#मध्यप्रदेश#महाराष्ट्र,#उत्तर प्रदेश,#बिहार