गृह मंत्री के आदेश पर राज्यों में हलचल, पाक नागरिकों की पहचान और निर्वासन शुरू

गृह मंत्रालय की चेतावनी के बाद महाराष्ट्र, यूपी और गुजरात में एक्शन तेज

Pakistani Peoples at India

नई दिल्ली: Pakistani Peoples at India: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रुख अपना लिया है। पहलगाम घाटी में चार हथियारबंद आतंकियों ने 26 निर्दोष लोगों की निर्मम हत्या कर दी थी। जांच में सामने आया कि हमलावरों को पाकिस्तान में प्रशिक्षण मिला था।

इस हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ पांच बड़े फैसले लिए हैं, जिनमें सिंधु जल समझौते को रोकना और दूतावास बंद करने जैसे कदम शामिल हैं। साथ ही भारत सरकार ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर उन्हें देश छोड़ने का आदेश भी जारी कर दिया है।

Pakistani Peoples at India: 48 घंटे की डेडलाइन के बावजूद बड़ी संख्या में पाकिस्तानी नागरिक देश में मौजूद

सरकार द्वारा निर्धारित 48 घंटे की समयसीमा समाप्त हो जाने के बाद भी कई पाकिस्तानी नागरिक भारत में रह रहे हैं। ऐसे में गृहमंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत कर निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने राज्यों में पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर तत्काल कार्रवाई करें।

महाराष्ट्र में तेजी से शुरू हुई कार्रवाई

Pakistani Peoples at India: गृहमंत्री अमित शाह के निर्देश मिलते ही महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में मौजूद पाकिस्तानी नागरिकों की सूची तैयार करनी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने खुद शाह को इस अभियान की जानकारी दी है। महाराष्ट्र पुलिस ने राज्य भर में रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों का डेटा जुटा लिया है। फडणवीस ने स्पष्ट किया कि जो भी निर्धारित समयसीमा के भीतर देश नहीं छोड़ेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुणे में 111 पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान

Pakistani Peoples at India: पुणे जिला प्रशासन ने अब तक 111 पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर उन्हें 27 अप्रैल तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया है। जिला कलेक्टर जितेंद्र डूडी ने बताया कि मेडिकल वीजा वालों को अतिरिक्त दो दिन की मोहलत दी गई है। डूडी के मुताबिक, पर्यटन, चिकित्सा समेत विभिन्न कारणों से जारी वीजाओं का डेटा पासपोर्ट कार्यालय और वीजा अधिकारियों से इकट्ठा किया गया है।

अलीगढ़ में 50 पाकिस्तानी नागरिकों की मौजूदगी

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में जिलाधिकारी संजीव रंजन ने बताया कि वहां करीब 50 पाकिस्तानी नागरिक वीजा पर रह रहे हैं। डीएम के अनुसार, लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (LIU) इनके डेटा की निगरानी कर रही है और केंद्र सरकार को पूरा सहयोग दिया जा रहा है। केंद्रीय एजेंसियों के निर्देशों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जल्दबाजी में लौट रहे पाकिस्तानी नागरिक

Pakistani Peoples at India: पंजाब से वतन लौट रही एक पाकिस्तानी महिला ने बताया कि वे एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए डेढ़ महीने के वीजा पर भारत आई थीं, लेकिन अब स्थिति के चलते 15 दिन में ही वापस जा रही हैं। महिला ने कहा, “जो कुछ भी हुआ, उसमें हमारा कोई दोष नहीं है, लेकिन कीमत हमें चुकानी पड़ रही है।”

सीमा बंद होने से विवाह योजनाएं प्रभावित

Pakistani Peoples at India: राजस्थान निवासी शैतान सिंह, जो गुरुवार को अटारी बॉर्डर पार कर शादी के लिए पाकिस्तान जाने वाले थे, अब परेशान हैं। उन्होंने कहा, “आतंकी हमले ने हालात बिगाड़ दिए हैं, और अब हमारी शादी भी अधर में लटक गई है।” इसी तरह सुरिंदर सिंह की पारिवारिक शादी भी स्थगित हो गई है।

मां से फिर बिछड़ सकता है मासूम बच्चा

पाकिस्तानी नागरिक राधा भील, जो अल्पकालिक वीजा पर भारत में रह रही हैं, को हाल ही में दो साल बाद अपना बेटा वापस मिला था। अब वीजा रद्द होने के कारण उसे आशंका है कि वह फिर से अपने बच्चे से अलग हो सकती है। राधा ने बताया कि जब वह भारत आई थी तब उसका बच्चा महज दो महीने का था, जिसे वीजा न मिलने के कारण पाकिस्तान में छोड़ना पड़ा था। दो साल बाद बेटे के वीजा मिलने के बाद उसका पुनर्मिलन हुआ था, लेकिन मौजूदा हालात ने फिर से बिछड़ने का डर बढ़ा दिया है।

Read More: पहलगाम आतंकी हमले का जवाब, 48 घंटे में पाकिस्तानियों को भारत छोड़ने का आदेश, सिंधु नदी जल समझौता रोका गया