Opening ceremony Tokyo Olympics 2020 : Team India ने किया मार्च-पास्ट, मनप्रीत सिंह और मैरी कॉम बने ध्वजवाहक.

Opening ceremony Tokyo Olympics 2020  :  टोक्यो ओलंपिक 2020 की ओपनिंग सेरेमनी के साथ सबसे बड़े खेल आयोजन की शुरुआत हुई । पांच साल के लंबे इंतजार के बाद 23 जुलाई को सबसे बड़े खेल आयोजन की शुरुआत हुई । आतिशबाजी और रंगारंग कार्यक्रमों के साथ ओलंपिक की शुरुआत हुई। ग्रीस के दल ने सबसे पहले मार्च-पास्ट किया। इसके बाद भारतीय दल ने 21 वें नंबर पर मार्ट-पास्ट किया। भारत की पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और भारत की बॉक्सिंग स्टार मैरी कॉम भारत की ओर से ध्वजवाहक बने। जापान ने सबसे आखिरी में मार्च-पास्ट किया। पिछले साल कोविड 19 की वजह से टोक्यो ओलंपिक को स्थगित करना पड़ा था। इस बार बिना दर्शकों के ओलंपिक का आयोजन हो रहा है। कोविड-19 की वजह से मारे गए लोगों को भी ओपनिंग सेरेमनी में याद किया गया।

ओलंपिक स्टेडियम के ऊपर 1824 ड्रोन कैमरों से टोक्यो 2020 का प्रतीक दर्शाया गया। आसमान में यह बेहद अद्भुत नजारा देखने को मिला।

 

इस समय टोक्यो ओलंपिक 2020  की शपथ ली जा रही है। जापान की तरफ से एथलीट YAMAGATA Ryota और टेबल टेनिस स्टार ISHIKAWA Kasumi ने शपथ पत्र पढ़ा।

7:07 PM: ओलंपिक 2020 के मेजबान जापान के दल ने सबसे आखिरी में मार्च-पास्ट किया। जापान की तरफ से 552 एथलीट 37 खेलों में हिस्सा लेंगे। इस बार ओलंपिक में 206 देश भाग ले रहे हैं।

7:03 PM: अमेरिका के दल ने स्टेडियम में मार्च-पास्ट किया। अमेरिका ने 35 खेलों में भाग लेने के लिए 613 एथलीटों को भेजा है। अमेरिका साल 2028 के ओलंपिक का मेजबान है। अमेरिका के शहर लॉस एंजेल्स में ये ओलंपिक होंगे।

6:58 PM: दक्षिण अफ्रीका, म्यामांर, मैक्सिको, मालदीव और मोरक्को ने अपने-अपने दलों के साथ मार्च-पास्ट किया।

6:48 PM: बेल्जियम ने अभी-अभी अपना मार्च-पास्ट पूरा किया। बेल्जियम ने साल 1904 को छोड़कर हर ओलंपिक में हिस्सा लिया है।

6:38 PM: फिलीपींस, फिनलैंड और फिजी के दल ने भी मार्च -पास्ट कर लिया है।

 

6:32 PM: भारत के पड़ोसी देशों नेपाल और पाकिस्तान के दल ने भी मार्च-पास्ट किया।

6:25 PM: जर्मनी के दल ने अभी अपना मार्च-पास्ट समाप्त किया। उन्हें अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाक ने इस दल का शानदार तरीके से अभिवादन किया।

6:14 PM: चीन का दल अभी स्टेडियम में मार्च-पास्ट कर रहा है। रियो ओलंपिक में चीन का प्रदर्शन शानदार रहा था। चीन ने टोक्यो ओलंपिक में 406 सदस्यीय दल भेजा है।

6:04 PM: स्विट्जरलैंड का दल अभी मार्च-पास्ट कर रहा है। स्विट्जरलैंड ने अभी तक हुए सभी ओलंपिक में हिस्सा लिया है।

5:53 PM: इटली का दल अभी मार्च-पास्ट कर रहा है। 2026 के विंटर ओलंपिक गेम्स का मेजबान भी इटली है।

5:22 PM: भारतीय दल अभी ओलंपिक स्टेडियम में मार्च-पास्ट कर रहा है। भारत की तरफ से ध्वजवाहक हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और भारत की बॉक्सिंग स्टार मैरी कॉम है।

5:35 PM:  भारत के बाद  इंडोनेशिया, युगांडा, यूक्रेन, उज्बेकिस्तान, उरुग्वे, ब्रिटेन, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड, इक्वाडोर, मिस्र अब तक मार्च पास्ट कर चुके हैं।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here